CM Yogi Appeal: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे जिस घाट के पास हैं, वहीं स्नान करें और संगम नोज की ओर जाने से बचें। उनका कहना है कि महाकुंभ में भारी भीड़ का दबाव है, लेकिन स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह लगातार स्थिति की अपडेट ले रहे हैं।
महाकुंभ में भगदड़ के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेला क्षेत्र में मौजूद आला अधिकारियों से अपडेट ले रहे हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से यह भी आग्रह किया कि वे घाटों का उपयोग करें जो उनके पास स्थित हैं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि स्नान के लिए कई घाट बनाए गए हैं, और श्रद्धालुओं को इन्हीं घाटों का इस्तेमाल करना चाहिए।
सभी पूज्य संतों, श्रद्धालुओं, प्रदेश एवं देश वासियों से मेरी अपील है कि अफवाह पर कोई ध्यान न दें, संयम से काम लें, प्रशासन आप सभी की सेवा के लिए तत्परता से कार्य कर रहा है… pic.twitter.com/r3qAkveJoz
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 29, 2025
CM Yogi Appeal: सीएम योगी ने कहा-
महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है, संगमनगरी में लगभग 8 से 10 करोड़ श्रद्धालु मौजूद हैं। मौनी अमावस्या के अमृत स्नान से एक दिन पूर्व 5.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया था।

CM Yogi Appeal: संगम नोज पर दबाव
मुख्यमंत्री ने मेला क्षेत्र में हुई भगदड़ पर कहा कि संगम नोज की ओर श्रद्धालुओं के जाने से भारी दबाव बन गया है। रात 1-2 बजे के बीच कुछ श्रद्धालु बैरिकेड्स को फांदकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
CM Yogi Appeal: अफवाहों से बचें: सीएम योगी
मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और संयम से काम लें। प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि 15-20 किलोमीटर के दायरे में अस्थायी घाट बनाए गए हैं, और श्रद्धालु जहां हैं, वहीं स्नान करें।
