
बच्चों के साथ खेलते नजर आए योगी
कड़े अनुशासन और सख्त फैसलों के लिए जाने जाने वाले योगी आदित्यनाथ अपने गांव की गलियों में बच्चों के साथ खेलते नजर आए। उन्होंने न केवल बच्चों से बातें कीं, बल्कि उन्हें चॉकलेट और गिफ्ट भी बांटे। एक मासूम बच्चे को CM ने अपनी गोद में उठा लिया और काफी देर तक उसे दुलारते रहे।
‘हम भी तो तेरे दादा लगते हैं’
गांव में भ्रमण के दौरान एक दिलचस्प तस्वीर सामने आई जिसमें एक छोटे बच्चे ने मुख्यमंत्री योगी को फूल दिया, जिसके बदले में CM योगी ने उसे खाने का कुछ सामान दिया। बच्चे ने वह सामान तुरंत पास खड़े अपने दादाजी को गिफ्ट थमा दिया। यह देख मुख्यमंत्री योगी मुस्कुराए और बड़े ही प्यार से बच्चे से बोले, ‘अरे, हम भी तो तेरे दादा लगते हैं।’ मुख्यमंत्री का यह सरल अंदाज वहां मौजूद ग्रामीणों को बड़ा अच्छा लगा।

CM Yogi with Children: मिट्टी से जुड़े रहने का संदेश
मुख्यमंत्री ने अपने घर में परिजनों के साथ वक्त बिताया। काफी समय बाद परिवार के बीच पहुंचे योगी बेहद खुश नजर आ रहे थे। गांव के पुराने परिचितों से मिलते हुए उन्होंने कई पुरानी यादें भी साझा कीं। इस दौरान उन्होंने लोगों को अपनी मिट्टी से जुड़े रहने, गांव में निवास करने और खेतीबाड़ी को बढ़ावा देने के लिए कहा।
