CM Yogi Gorakhnath Temple: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन का आयोजन कर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान CM योगी ने लोगों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को निर्देश दिए। देवाधिदेव महादेव की आराधना के विशेष पर्व महाशिवरात्रि पर आनुष्ठानिक व्यस्तता में भी उन्होंने जनसेवा का अनुष्ठान जारी रखा।
वन्दे वन्दनतुष्टमानसमतिप्रेमप्रियं प्रेमदं
पूर्णं पूर्णकरं प्रपूर्णनिखिलैश्वर्यैकवासं शिवम्।
सत्यं सत्यमयं त्रिसत्यविभवं सत्यप्रियं सत्यदं
विष्णुब्रह्मनुतं स्वकीयकृपयोपात्ताकृतिं शंकरम्॥संयम, साधना और शिवत्व की कल्याणकारी चेतना से आलोकित महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आज… pic.twitter.com/EXsAxSvamn
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 15, 2026
योगी का जनता दर्शन
जनता दर्शन में आए लोगों से मुख्यमंत्री ने कहा, चिंता न करें, हर समस्या का समाधान होगा, सबकी मदद की जाएगी। जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान दें और तत्परता से उसका निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित कराएं।

CM Yogi Gorakhnath Temple: 150 लोगों की समस्याएं सुनीं
मुख्यमंत्री योगी ने करीब 150 लोगों की समस्याएं सुनीं। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक CM खुद पहुंचे। एक-एक कर सबकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री योगी विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए पर्याप्त राशि दी जाएगी। इस दौरान CM ने अधिकारियों से कहा कि जो लोग पात्र हैं और किसी कारण से उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाया है, उनके आयुष्मान कार्ड बनवाए ताकि उन्हें इलाज के लिए परेशान न होना पड़े।
बच्चे का कराया अन्नप्राशन
गोरखनाथ मंदिर परिसर के भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री योगी की नजर परिजनों के साथ मंदिर आए बच्चों पर पड़ी तो उन्होंने बच्चों को अपने पास बुला लिया, उन्होंने बच्चों से उनका नाम और पढ़ाई के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री ने इन सभी बच्चों को चॉकलेट भी दी। इस अवसर पर उन्होंने एक बच्चे को गोद में लेकर अन्नप्राशन भी कराया।
