लखनऊ के दुबग्गा निवासी दुबग्गा निवासी 33 साल के मोहम्मद शोएब की चाइनीज मांझे से हुई मौत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस को सख्त आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि बैन होने के बाद भी बाजार में चाइनीज मांझा कैसे बिक रहा है। उन्होंने कहा कि अब चाइनीज मांझे से हुई मौत को हत्या माना जाएगा।
‘चाइनीज मांझे से मौत हत्या होगी’
CM योगी आदित्यनाथ पुलिस को छापेमारी का निर्देश देते हुए कहा कि इस अभियान को पूरे राज्य में चलाया जाए। चाइनीज़ मांझे के खिलाफ प्रदेशव्यापी कार्रवाई के साथ ही उच्च स्तरीय समीक्षा भी की जाए। CM ने कहा- अब अगर चाइनीज मांझे से किसी की जान जाती है तो हत्या का केस दर्ज कर जो भी जिम्मेदार होगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। चाइनीज मांझे की जब्ती के लिए पूरे राज्य में पुलिस सघनता से अभियान चलाएगी।

CM Yogi Chinese Manjha Murder: मांझे से मौत
- गौरतलब है कि बुधवार को लखनऊ के हैदरगंज ओवरब्रिज पर मोहम्मद शोएब की मांझे से गर्दन कटने की वजह से मौत हो गई थी।
- जौनपुर में डॉक्टर समीर हाशमी की मौत हुई।
- मेरठ में 2026 में ही कई लोगों के इस मांझे के चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
- अक्टूबर 2025 में शाहजहांपुर के रवि शर्मा की मौत हुई।
- जनवरी 2025 में ड्यूटी पर जा रहे एक कांस्टेबल शाहरुख हसन की भी जान चाइनीज मांझे की वजह से चली गई।
- अलीगढ़ में सितंबर 2025 में सलमान नाम के युवक की मौत हुई थी।
इतना ही नहीं इस बार मकर संक्रांति के मौके पर ही देश भर से लोगों के गला कटने से मौत की खबर आई, जबकि कई लोग घायल हो गए।
