
ब्रह्मोस के साथ योगी
दरअसल, मुख्यमंत्री के ऑफिशियल ‘X’ और फेसबुक हैंडल दोनों पर ही नई कवर इमेज लगा दी गई है। डिफेंस कॉरिडोर के निर्माण के बाद अब राजधानी लखनऊ में ब्रह्मोस का निर्माण हो रहा है। यह तस्वीर उसी की सफलता को दिखाती है। तस्वीर से साफ है कि CM योगी विकास की बड़ी परियोजनाओं के साथ-साथ ‘सुरक्षित उत्तर प्रदेश’ और ‘सशक्त भारत’ की झलक का संदेश दे रहे हैं। माना जा रहा है कि CM योगी न केवल UP की आर्थिक प्रगति, बल्कि सुरक्षा और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का एक बड़ा संदेश दिया है।
CM Yogi BrahMos: आत्मनिर्भर देश
कहा जा रहा है कि बजट में महिलाओं, किसानों और बुनियादी ढांचे पर जोर देने के बाद, इस कवर इमेज के जरिए योगी सरकार ने अपनी ‘हार्ड पावर’ वाली छवि को मजबूती दी है। यह इमेज दर्शाती है कि UP अब केवल खेती-किसानी का प्रदेश नहीं, बल्कि अत्याधुनिक हथियारों के निर्माण का भी केंद्र बन रहा है।

आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की झलक
नई प्रोफाइल और कवर फोटो आत्मनिर्भरता का प्रतीक मानी जा रही है। तस्वीर में मिसाइल के साथ-साथ प्रदेश के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की झलक दिखाने की कोशिश की गई है। साथ ही ये भी बताया गया कि प्रदेश अब डिफेंस हब बनने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा चुका है।
ब्रह्मोस और रक्षा गलियारा
लखनऊ में ब्रह्मोस नेक्स्ट जनरेशन मिसाइल निर्माण केंद्र का काम युद्धस्तर पर चल रहा है, जिसे CM योगी अपना ड्रीम प्रोजेक्ट मानते हैं। यह तस्वीर दुनिया को यह संदेश देती है कि जिस प्रदेश को कभी ‘बीमारू’ राज्य कहा जाता था, वह अब अत्याधुनिक हथियार बनाने की क्षमता रखता है।
