हमारे माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी युवा ऊर्जा के प्रतीक हैं… pic.twitter.com/3CcnapkY9z
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 25, 2026
पहली बार UP आए नितिन
CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन युवा ऊर्जा के प्रतीक हैं। बिहार विधानसभा में 5वीं बार विधायक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। संगठन के विभिन्न पदों का निर्वहन करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में BJP ने नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नया दायित्व दिया।

CM Yogi Nitin Nabin Vrindavan Visit: ‘ब्रज प्राचीन काल से तीर्थ भूमि’
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ब्रज प्राचीन काल से तीर्थ भूमि रही है। मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोकुल, गोवर्धन, नंदगांव, बलदेव तीर्थ हजारों सालों से सनातन धर्मावलंबियों के लिए प्रेरणा हैं। यहां के कण-कण में श्रीकृष्ण, राधा रानी और हजारों सालों की विरासत का अंश श्रद्धालु आज भी ढूंढते हैं। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से ब्रज भूमि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के साथ ही विकास के नित नए प्रतिमान स्थापित करते हुए बढ़ रही है।
बांकेबिहारी के दर पर लगाई हाजिरी
CM Yogi Nitin Nabin Vrindavan Visit: मुख्यमंत्री योगी और BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने बांकेबिहारी के दर पर हाजिरी लगाई। दोनों नेताओं ने शीश झुकाकर विधि- विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री योगी और नितिन नवीन ने ठाकुरजी के समक्ष दीपक प्रज्ज्वलित किया और पुष्प अर्पित किए।दर्शन के बाद सेवायतों द्वारा उन्हें पट्टीका और प्रसाद भेंट किया गया।
