Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • CM YOGI: सीएम योगी का निर्देश: निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों को भी SIRF रैंकिंग में शामिल किया जाए
  • उत्तर प्रदेश

CM YOGI: सीएम योगी का निर्देश: निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों को भी SIRF रैंकिंग में शामिल किया जाए

divya mistry May 2, 2025

CM YOGI: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की और कई अहम निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बीते आठ वर्षों में तकनीकी शिक्षा को अधिक सुलभ, गुणवत्तापरक और नवाचार से परिपूर्ण बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं।

CM YOGI 
CM YOGI

CM YOGI:  एनआईआरएफ मूल्यांकन में शामिल

सीएम योगी ने सभी तकनीकी संस्थानों को नैक, एनबीए और एनआईआरएफ मूल्यांकन में शामिल होने को कहा, लेकिन इसके लिए पहले व्यापक तैयारी सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने ‘राज्य संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (SIRF)’ के अंतर्गत अब तक केवल राजकीय और अनुदानित पॉलिटेक्निक संस्थानों की रैंकिंग की जाती रही है, अब इसमें निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों को भी शामिल करने का निर्देश दिया ताकि सभी संस्थानों में गुणवत्ता का एक समान मानक सुनिश्चित हो सके।

व्यावसायिक शिक्षा मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी उपस्थित

CM YOGI:  बैठक में प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल और व्यावसायिक शिक्षा मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने व्यवहारिक प्रशिक्षण को तकनीकी शिक्षा का अहम हिस्सा मानते हुए कहा कि विश्वविद्यालयों और इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रायोगिक अध्ययन और बेहतर प्रयोगशालाओं की व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर लंबित भर्तियों को शीघ्र पूरा किया जाए।

CM YOGI:  अपने परिसर से संचालन शुरू कर सकें

नवस्थापित इंजीनियरिंग कॉलेज—बस्ती, गोंडा, मीरजापुर और प्रतापगढ़—के भवन निर्माण और परिसर विकास कार्यों को तय समयसीमा में पूरा करने का निर्देश दिया गया ताकि अगले सत्र से यह कॉलेज अपने परिसर से संचालन शुरू कर सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि नए पाठ्यक्रमों की शुरुआत करते समय स्थानीय उद्योगों की मांग और संभावनाओं को ध्यान में रखा जाए।

CM YOGI:  युवा तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बन सकें

सीएम योगी ने शिक्षा को केवल डिग्री प्राप्ति का माध्यम न मानते हुए इसे व्यावहारिक और कौशल आधारित बनाने की जरूरत पर बल दिया और कहा कि प्रत्येक छात्र को औद्योगिक इंटर्नशिप का अवसर मिलना चाहिए, जिससे युवा तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: BARWANI KISAN: बड़वानी में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना पांचवें दिन भी जारी, कलेक्टर का पुतला रखकर जताया विरोध
Next: Knee Pain Home Remedies: घुटनों के दर्द से हैं परेशान? करें ये उपाय…

Related Stories

CM Yogi Subsidy Ujjwala
  • उत्तर प्रदेश

होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी

himani Shrotiya February 28, 2026
Masaan Holi Varanasi
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश
  • देश-विदेश

काशी में मसान की होली, गले में नरमुंडों की माला पहने नाचते दिखे सन्यासी

himani Shrotiya February 28, 2026
ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

NH-72A पर लिखा – ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं, हिंदू रक्षा दल बोला – जिहादी टैक्स नहीं देते

himani Shrotiya February 27, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द
  • Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.