गौशाला में एकसाथ रहेंगी 10 हजार गाय,डेटा रहेगा ऑनलाइन

MP NEWS: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अब तक की सबसे हाईटेक गौशाला बनने जा रही है. 25 एकड़ में 15 करोड़ की लागत से बनने वाली इस गौशाला में एक साथ 10 हजार गाय रह सकेंगी. सीएम मोहन यादव 23 नवंबर को इस गौशाला की आधारशिला रखेंगे
MP NEWS: राजधानी में हाईटेक गौशाला
राजधानी भोपाल जिले के बरखेड़ी डोब गांव में ये हाईटेक गौशाला बनने जा रही है. सीएम डॉं मोहन यादव 23 नवंबर को इसकी आधारशिला रखने जा रहे हैं. गौशाला में गाय तंदरुस्त रहें, इसके लिए गोशाला परिसर में हरा चारा, भूसा और पशु आहार की सप्लाई के लिए अत्याधुनिक कन्वेयर बेल्ट सिस्टम स्थापित किए जाएंगे.
MP NEWS: गौशाला में तैयार होगी जैविक खाद
गौशाला में गाय के गोबर और मूत्र से जैविक खाद और अन्य सामग्री तैयार करने के लिए अलग स्थान पर यूनिट लगाई जाएगी. घायल और बीमार गायों के उपचार के लिए मिनी हॉस्पिटल के रूप में आधुनिक चिकित्सा वार्ड का निर्माण होगा. गौशाला में पशुओं की एंट्री से लेकर उनकी देखभाल और मेडिकल जांच रिपोर्ट का पूरा रिकाॅर्ड ऑनलाइन रहेगा. गौशाला में सफाई के लिए आधुनिक मशीनें लाई जाएंगी.
