राजधानी के बरखेड़ा में 25 एकड़ में बनेगी गौशाला

MP NEWS: मध्यप्रदेश की पहली हाईटेक गोशाला का भूमि पूजन आज को CM डॉ. मोहन यादव करेंगे। भोपाल के बरखेड़ा डोब में 10 करोड़ रुपए की लागत से 25 एकड़ जमीन में गोशाला बनेगी। इसमें सीसीटीवी कैमरे और गोवंश का डेटा ऑनलाइन रहेगा।
MP NEWS: सीएम मोहन यादव करेंगे भूमिपूजन
प्रदेश की पहली हाईटेक गोशाला का भूमि पूजन आज को CM डॉ. मोहन यादव करेंगे। भोपाल के बरखेड़ा डोब में 10 करोड़ रुपए की लागत से 25 एकड़ जमीन में गोशाला बनेगी। इसमें सीसीटीवी कैमरे और गोवंश का डेटा ऑनलाइन रहेगा। बरखेड़ी डोब में 10 हजार गोवंश की क्षमता वाली गोशाला बन रही है। यहीं पर चिकित्सा वार्ड भी बनेगा। यहां गोवंश का इलाज भी हो सकेगा।
MP NEWS: सुरक्षा के हाईटेक इंतजाम
इस गोशाला को हाईटेक बनाया जाएगा। इसमें सीसीटीवी कैमरों सहित वे सभी आवश्यक संसाधन होंगे, जो सुरक्षा की दृष्टि से जरूरी हैं। इसकी लागत 10 करोड़ रुपए आएगी।
MP NEWS: खाद बनाने के लिए लगेगी यूनिट
पहले फेज में 2 हजार गायों की क्षमता वाले क्षेत्र का निर्माण तेजी से प्रारंभ करने की योजना बनाई गई है। गोशाला में हरा चारा, भूसा और पशु आहार की सप्लाई के लिए मॉडर्न कन्वेयर बेल्ट सिस्टम भी स्थापित किया जाएगा।लगभग 15 करोड़ रुपए से स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट और जिला पंचायत गोशाला का निर्माण करेगी। संचालन नगर निगम करेगा।
