CM wrote a letter: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखा है। और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान पर नाराजगी जताई, उन्होंने कहा की भूल स्वीकार कर सच्चे मन से देश-समाज और राष्ट्रपति जी से क्षमा मांगने की मांग की है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लिखा पत्र

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखा है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान पर नाराजगी जताई है. सीएम विष्णु देव साय ने ममता बनर्जी को संबोधित करते हुए पत्र में राष्ट्रपति के साथ किए गए व्यवहार को अक्षम्य और अत्यधिक पीड़ादायक बताया है.
CM wrote a letter: राष्ट्रपति जी से क्षमा मांगने की मांग
सीएम साय ने आगे लिखा कि ये देश भर के करोड़ों आदिवासियों,पिछड़ों,मातृशक्ति और दलितों का अपमान है. पश्चिम बंगाल के वंचित समाज से लगातार दुर्व्यवहार किया जा रहा है, यह सर्वथा ही अनुचित है. इसके साथ ही उन्होंने ममता बनर्जी से अपनी भूल स्वीकार कर सच्चे मन से देश-समाज और राष्ट्रपति जी से क्षमा मांगने की मांग की है.
तिलांजलि-सा देता महसूस हुआ
विष्णु देव साय ने लिखा, ‘ममता जी, आशा है, आप सानंद होंगी। आपको दूसरी बार बड़े ही दुखी मन से यह पत्र लिख रहा हूं, आशा है कि आप संज्ञान लेंगी। भारत की लोकतांत्रिक परम्पराएं और शिष्टाचार हमेशा से प्रशंसित रहे हैं। यहां मतभेद को कभी भी मनभेद नहीं बनाया गया। हमें इसे अक्षुण्ण रखना चाहिए। जनजाति समाज से आनेवाली भारत की महिला राष्ट्रपति माननीया द्रौपदी मुर्मूजी के साथ पिछले दिनों आपके द्वारा किया गया अपमान इन परंपराओं को तिलांजलि-सा देता महसूस हुआ है, मुझे इसका दु:ख है।’
राज्य की छवि को भी काफी नुकसान पहुंचाने वाला
CM wrote a letter: उन्होंने आगे लिखा, ‘महिला दिवस से ठीक पहले आपके द्वारा किया गया यह व्यवहार अक्षम्य है. विशेषकर आप स्वयं महिला हैं और बावजूद इसके ऐसा किया जाना अत्यधिक पीड़ादायक है. हमें अब तक लगा था कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार हुई ऐसी दुखद घटना पर आप दु:ख जताएंगी, पर उस घटना के बाद आपकी प्रतिक्रिया ने देश को और अधिक आहत किया है. ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी राज्य शासन के विरुद्ध राष्ट्रपतिजी को अपनी व्यथा सार्वजनिक करनी पड़ी है, यह अत्यधिक कष्टकर है. पश्चिम बंगाल, जिसके भद्र लोक की विश्व भर में चर्चा है, यह उस राज्य की छवि को भी काफी नुकसान पहुंचाने वाला है.’
क्षमा मांग कर अपनी भूल स्वीकारें
सीएम साय ने आगे लिखा,’आपसे आग्रह है कि कृपया सच्चे मन से देश-समाज और राष्ट्रपतिजी से क्षमा मांग कर अपनी भूल स्वीकारें और आगे से हमेशा लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति अच्छा भाव रखने के प्रति देश को आश्वस्त करें. ऐसा किया जाना आपकी निजी छवि को ठीक करने की दृष्टि से भी उपयोगी रहेगा. आशा है, आप ध्यान देंगी. धन्यवाद.’
