Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Rationalisation in Schools : युक्तियुक्तकरण पर सीएम विष्णुदेव साय का बड़ा बयान
  • छत्तीसगढ़

Rationalisation in Schools : युक्तियुक्तकरण पर सीएम विष्णुदेव साय का बड़ा बयान

Narendra Singh June 6, 2025

cm sai statement on school : बोले-यह सब पूर्व मुख्यमंत्री का किया धरा है”

cm sai statement on school : छत्तीसगढ़ में स्कूलों के युक्तियुक्तकरण (Rationalisation) को लेकर सियासत तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे छात्रों के हित में बताते हुए स्पष्ट कर दिया कि इससे शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। वहीं उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर सीधा हमला बोलते हुए कहा – “अगर उन्होंने ट्रांसफर समय पर किए होते, तो आज ये स्थिति नहीं बनती।”

युक्तियुक्तकरण को लेकर राजनीति जारी

छत्तीसगढ़ में युक्तियुक्तकरण को लेकर राजनीति जारी है. इस बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि युक्तियुक्तकरण से कोई परेशानी नहीं है. बच्चों की पढ़ाई में जो दिक्कतें थी उसे सुधारने का प्रयास किया जा रहा है. इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी निसाना साधा. उन्होंने कहा कि यह सब किया धरा उनका ही है.

जो अनबैलेंस था उसे बैलेंस करने का प्रयास-सीएम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गोंडवाना समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने कांकेर जिले के ग्राम कराठी पहुंचे थे. इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने युक्तियुक्तकरण को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि युक्तियुक्तकरण से कोई परेशानी नहीं है. बच्चों की पढ़ाई में जो दिक्कतें थी उसे सुधारने का प्रयास किया जा रहा है. इससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगी. जो अनबैलेंस था उसे बैलेंस करने का प्रयास किया जा रहा है.

पूर्व सीएम बघेल पर निशाना

इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह सब किया धरा उनका ही है. अगर वह 5 सालों में ट्रांसफर नहीं करते तो ये स्थिति नहीं आती. आज 300 स्कूल शिक्षक विहीन हो गए, 5 हजार स्कूल कैसे एकल शिक्षकीय हो गया. जब इसकी समीक्षा की गई तो 180 विद्यार्थियों के लिए 3 शिक्षक हैं. ये कोई न्याय नहीं है. यह सब किया धरा पूर्व मुख्यमंत्री का है.

क्या है युक्तियुक्तकरण?

छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के स्कूलों में युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया शुरू करने के लिए आदेश जारी कर दिया है. इसके अनुसार, प्रदेश के 10 हजार 463 स्कूलों का युक्तियुक्तकरण किया जाएगा. प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जहां युक्तियुक्तकरण को छात्रों के हित में बता रहे हैं. वहीं इस शिक्षक संगठनों और राजनीतिक दलों की ओर से इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.

दरअसल, सरकार का कहना है कि छत्तीसगढ़ के 54185 स्कूल में से 297 स्कूल शिक्षकविहीन है और 7 हजार 127  स्कूलों में सिर्फ एक ही शिक्षक हैं. इसी असमानता को दूर करने के लिए सरकार ने युक्तियुक्तकरण करने का फैसला लिया है. इसके लिए 10 हजार 463 स्कूल शामिल किए गए हैं. युक्तियुक्तकरण के तहत जिन स्कूलों में ज्यादा शिक्षक है, उन्हें शिक्षक विहीन या कम शिक्षक वाले स्कूल में भेजा जाएगा और जिन स्कूलों में छात्राओं की संख्या कम है. उन छात्रों को नजदीक के स्कूल में मर्ज किया जाएगा.

सरकारी आंकड़े क्या कहते हैं?

297 स्कूल पूरी तरह शिक्षक विहीन हैं।

7127 स्कूलों में केवल एक शिक्षक कार्यरत है।

कई स्कूलों में 3 शिक्षक पर 180 विद्यार्थी हैं, जबकि कुछ में शिक्षक ही नहीं।

Read More :- अब भारत में बनेगा राफेल का फ्यूज़लेज : दासो एविएशन और टाटा के बीच अहम समझौता

Watch Now :-“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का शुभारंभ।

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Pran pratishtha: बनासकांठा के नाना कापरा गांव में लाखु माताजी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब
Next: Anti Naxal Operation: 1 करोड़ के इनामी नरसिम्हा की मौत पर सीएम साय ने जताई खुशी

Related Stories

Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.