जंगल सफारी की तर्ज पर पार्क को किया जाएगा विकसित

CG CM gift: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में बस्तर का पहला जू पार्क यानी चिड़ियाघर को जंगल सफारी की तर्ज पर इसे बनाया जाएगा। पर्यटन को बढ़ावा देने और वन्य प्राणियों के संरक्षण के लिए जिला प्रशासन की यह नई पहल है। छ्त्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बचेली आम सभा में इसकी घोषणा भी कर दी है।
CG CM gift: दंतेवाड़ा में खुलेगा चिड़ियाघर
दंतेवाड़ा DFO ने बताया कि, जू के लिए पिछले कई दिनों से प्लान किया जा रहा है। जिले में हमने 2-3 लोकेशन देखे हैं जो जू के लिए सूटेबल हैं। अब इन्हीं में से सबसे पहले किसी एक जगह का चयन किया जाएगा। जिसके बाद DPR बनाकर सरकार को दिया जाएगा।
CG CM gift: जंगल सफारी की तर्ज पर होगा काम
DFO ने कहा कि जू के लिए नेचुरल और काफी बड़ी जगह चाहिए। जिस तरह रायपुर में जंगल सफारी है हमारी कोशिश रहेगी कि उसी के तर्ज पर हम इसे बनाएं। लोग सफारी का अनांद लें सकें। यहां जू खुलने के बाद निश्चित रूप से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
CG CM gift: 400 किमी के दायरे में नहीं जू
बस्तर संभाग के बस्तर, नारायणपुर, सुकमा , बीजापुर, कांकेर, कोंडागांव में कहीं भी जू नहीं है। यहां तक कि धमतरी में भी जू नहीं है। इसके अलावा पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और ओडिशा राज्य के वे जिले जो बस्तर की सीमा से लगे हुए हैं यहां भी जू या फिर जंगल सफारी नहीं है। दंतेवाड़ा जिले के 400 किमी के दायरे में कहीं भी जू नहीं है। यदि यहां जू खुलता है तो इन राज्यों के पर्यटक भी यहां आएंगे। पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
