‘दिव्यांग बच्चों को CM सहारा योजना से जोड़ा जाए’
CM ने कहा कि बोर्ड में पंजीकृत कामगारों के दिव्यांग बच्चों को मुख्यमंत्री सहारा योजना से जोड़ा जाए। CM ने हिमाचल प्रदेश भवन और अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत सभी कामगारों का हिमकेयर कार्ड बनाकर उन्हें योजना का लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

CM Sukhu Himcare Scheme: कामगारों का E-KYC शीघ्र हो – CM
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कामगारों का E-KYC हिम परिवार पोर्टल के माध्यम से करने के निर्देश देते हुए इस प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने को भी कहा। बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने कहा कि बोर्ड की तरफ से पंजीकृत कामगार के विवाह के लिए 51 हजार रुपये की वित्तीय सहायता और कामगार के 2 बच्चों के लिए भी विवाह के लिए 51-51 हजार रुपये प्रदान किए जाते हैं।
कल्याणकारी योजनाओं में खर्च
CM Sukhu Himcare Scheme: बोर्ड के सदस्य सचिव और मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बोर्ड की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी देते हुए अवगत करवाया कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में कामगारों को लाभ प्रदान करने के लिए अभी तक लगभग 500 करोड़ रुपये खर्च किये जा चुके हैं। वर्तमान में बोर्ड के तहत 4,76,052 कामगार पंजीकृत हैं। बैठक में CM के सचिव राकेश कंवर, सचिव प्रियंका बासु और आशीष सिंहमार, निदेशक DDTG डॉ. निपुण जिंदल, श्रम आयुक्त वीरेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
