CM Sukhu on BJP: हिमाचल प्रदेश की राजनीति में इन दिनों तीसरे मोर्चे को लेकर चर्चा तेज हो गई हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। CM सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की राजनीति में तीसरे मोर्चे की संभावना हमेशा से बनी रही है।

5 गुटों में बंटी BJP
CM सुक्खू ने कहा कि वह पहले भी कई बार यह बात कह चुके हैं कि भारतीय जनता पार्टी हिमाचल में कई गुटों में बंटी हुई है। उनके अनुसार BJP के भीतर पांच अलग-अलग गुट सक्रिय हैं, जो आपस में ही खींचतान में लगे रहते हैं। CM ने भाजपा पर प्रदेश विरोधी राजनीति करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि इन दिनों BJP केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति में व्यस्त है और राज्य के हितों से जुड़े मुद्दों पर उसका कोई सकारात्मक रुख दिखाई नहीं देता।
CM Sukhu on BJP: CM का आरोप
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि जब हिमाचल आपदा से जूझ रहा था, उस समय भी BJP ने प्रदेश का साथ नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट की बहाली के मुद्दे पर भी BJP की ओर से कोई ठोस प्रयास नहीं किया गया। मुख्यमंत्री सुक्खू ने यह भी कहा कि भाजपा के कई नेता इन दिनों जमीनी मुद्दों से दूर होकर केवल सोशल मीडिया के जरिए राजनीति कर रहे हैं।
