CM की यह कार्रवाई एक स्पष्ट और कठोर संदेश है कि कानून की रक्षा करने वाली पुलिस बल में कानून तोड़ने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है।
पुलिसकर्मियों को किया बर्खास्त
NDPS एक्ट के मामलों में 1वीं भारतीय रिजर्व बटालियन बनगढ़ में तैनात इंस्पेक्टर नीरज कुमार, जिला बिलासपुर में तैनात पुलिस कांस्टेबल शुभम ठाकुर, 3वीं भारतीय रिजर्व बटालियन पंडोह में तैनात कांस्टेबल कपिल, SDRF में तैनात कांस्टेबल शिव कुमार, जिला शिमला पुलिस में तैनात कांस्टेबल लक्ष्य चौहान, SV एंड ACB में तैनात कांस्टेबल/ड्राइवर विशाल ठाकुर को बर्खास्त किया गया।
इनके अलावा 4वीं भारतीय रिजर्व बटालियन जंगलबैरी में तैनात कांस्टेबल गौरव वर्मा, 2-भारतीय रिजर्व बटालियन सकोह में तैनात कांस्टेबल/ड्राइवर संदीप राणा, SDRF में तैनात कांस्टेबल अंकुश कुमार, स्टेट CID में तैनात कांस्टेबल रजत चंदेल तथा जिला शिमला में तैनात कांस्टेबल राहुल वर्मा को सेवा से बर्खास्त किया गया है।

CM Sukhu Chitta Trade: सुक्खू ने की उच्च स्तरीय बैठक
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में एक उच्च स्तरीय बैठक की। CM ने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी चिट्टे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की है। अगर पुलिस कर्मी ही चिट्टा गतिविधियों में शामिल होंगे तो इस तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी। चिट्टा तस्करी व अवैध कारोबार में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। चिट्टा गतिविधियों में शामिल सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने पुलिस विभाग द्वारा चिट्टा के खिलाफ की गई कार्रवाई के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
चिट्टा गतिविधियों में शामिल पुलिसकर्मियों पर शिकंजा
CM Sukhu Chitta Trade: मुख्यमंत्री सुक्खू ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि चिट्टे की तस्करी और चिट्टा गतिविधियों में शामिल सभी कर्मचारियों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर इसकी सूचना मुख्य सचिव को प्रदान की जाए। उन्होंने कर्मचारियों द्वारा चिट्टे से कमाई गई सम्पत्ति की रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजने के आदेश भी दिए।
