
CM का ऐलान
दरअसल, सदन में RDG पर चर्चा के दौरान विधायक सुंदर ठाकुर और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर आमने-सामने आ गए थे। दोनों के बीच नोक-झोंक हुई न सदन का माहौल गरमा गया। इसी बीच सीएम सुक्खू उठे और सदस्यों को शांत करने लगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सदन में कहा कि सुंदर ठाकुर को जल्द ही मंत्री बनाया जाएगा और नेता प्रतिपक्ष को इसका निमंत्रण दिया जाएगा। इसके कुछ देर बाद माहौल शांत हुआ और सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चली।
CM Sukhu Sunder Thakur: मंत्रिमंडल का विस्तार
हिमाचल प्रदेश कैबिनेट में कुल CM समेत 12 मंत्री बनाए जाते हैं। ऐसे में अभी एक पद खाली है, जिस पर मंत्री का चयन होना बाकी है। बीते 3 साल से CM ने इस एक पद पर किसी मंत्री की तैनाती नहीं की है। बीच बीच में लगातार खबरें आती हैं कि अब सरकार मंत्रीमंडल का विस्तार करेगी, लेकिन अब तक ये केवल चर्चा ही रही। फिलहाल, मंत्रिमंडल में शिमला से सबसे ज्यादा तीन मंत्री, कांगड़ा से 2, बिलासपुर, सिरमौर, सोलन, ऊना और किन्नौर से 1-1 मंत्री है। CM सुक्खू को मिलाकर कुल 11 मंत्री पद भरे हुए हैं।
