chhattisgarh CM vishnudev sai: रायपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से अफीम की खेती के मामले सामने आने के बाद राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी जिलों के कलेक्टरों को अपने-अपने क्षेत्रों में संभावित स्थानों का व्यापक सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्हें 15 दिन के भीतर विस्तृत रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपने के लिए कहा गया है.मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में कहीं भी अवैध रूप से अफीम की खेती नहीं होनी चाहिए। इसके लिए प्रशासन को सतर्क रहते हुए निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
chhattisgarh CM vishnudev sai: मादक पदार्थों पर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन और तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद भू-अभिलेख आयुक्त ने राज्य के सभी जिला कलेक्टरों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रशासन को संभावित क्षेत्रों की पहचान कर रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा गया है।
chhattisgarh CM vishnudev sai: दुर्ग और बलरामपुर में सामने आए मामले
हाल ही में प्रदेश के कुछ जिलों में अवैध अफीम की खेती के मामले सामने आए थे। जानकारी के अनुसार बलहामपुर जिले की खजुरी पंचायत के तुर्रीपानी गांव में करीब ढाई से तीन एकड़ जमीन पर अफीम की फसल उगाई जा रही थी.सूचना मिलने पर पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और खेत में लगी अफीम की फसल को जब्त कर जांच शुरू कर दी. इसके अलावा दुर्ग जिले के समोदा क्षेत्र में भी करीब 5 एकड़ 62 डिसमिल जमीन पर अफीम की खेती पाई गई। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
आसपास की फसलों का भी होगा सर्वे
प्रशासन अब उन क्षेत्रों में आसपास लगी अन्य फसलों का भी सर्वे कराएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इतने बड़े पैमाने पर अफीम की खेती कैसे हो रही थी। साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि निगरानी में कहीं कोई चूक तो नहीं हुई।
