प्रदेश में संगीत महाविद्यालय खोलना का एलाना
Chakradhar Ceremony: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में गणेश चतुर्थी के अवसर पर 39वें चक्रधर समारोह का रंगारंग आगाज हुआ. संस्कृति के इस महाकुंभ का शुभारंभ सीएम विष्णुदेव साय ने किया। इस दौरान उन्होंने रायगढ़ में संगीत महाविद्यालय का ऐलान किया।
गले में मांदर थामे थिरके सीएम
समारोह में सीएम साय मांदर की थाप पर लोगों को कर्मा नृत्य करते देख खुद को नहीं रोक सके और मंच पर हाथ में मांदर थामे हुए जमकर थिरके। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम और ओपी चौधरी ने भी कर्मा नृत्य किया।
Read More- Home remedies : खराब कोलेस्ट्रॉल को नेचुरल चीजों से निकालें बाहर
Chakradhar Ceremony: हेमा मालिनी ने दी शानदार परफॉर्मेस
चक्रधर समारोह के दौरान पद्मश्री से सम्मानित हेमा मालिनी ने राधा रास बिहारी नृत्य नाटिका पर अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी. सीएम साय सहित समारोह में उपस्तिथि हजारों लोगों ने इसका आनंद लिया और उनकी खूब सराहना की.
Read More- Terrorist Pannu Threatens : आतंकी पन्नू की अमेरिकी हिंदुओं को धमकी, PM मोदी ने कहा अमेरिका का दुश्मन
Chakradhar Ceremony: आज लोक गायन
आज विजय शर्मा रायगढ़ द्वारा लोक गायन, वाणी राव द्वारा शास्त्रीय गायन, पूर्णाश्री राउत द्वारा ओडिशी, दीपान्निता सरकार द्वारा कथक, पद्मश्री रंजना गौहर द्वारा ओडिशी नृत्य, सुश्री मंदाकिनी स्वैन दिल्ली द्वारा शास्त्रीय गायन और सौगत गांगुली कोलकाता सरोद वादन की प्रस्तुति देंगे।
