Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • CG NEWS: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर सीएम साय का तीखा हमला, “लोकतंत्र में असंसदीय भाषा की कोई जगह नहीं”
  • छत्तीसगढ़

CG NEWS: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर सीएम साय का तीखा हमला, “लोकतंत्र में असंसदीय भाषा की कोई जगह नहीं”

Narendra Singh September 1, 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। नया रायपुर स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर में मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद मीडिया से बातचीत में सीएम ने कहा कि “लोकतंत्र में असंसदीय भाषा की कोई जगह नहीं है।”

उन्होंने कहा कि टीएमसी सांसद ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग किया, वह न केवल लोकतांत्रिक मूल्यों का उल्लंघन है, बल्कि संसद की गरिमा को ठेस पहुँचाने वाला भी है।

“संसद की मर्यादा का उल्लंघन”

सीएम साय ने कहा कि संसद देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का सर्वोच्च मंच है, और वहां इस प्रकार की भाषा इस्तेमाल करना पूरी तरह से निंदनीय और आपत्तिजनक है। उन्होंने विपक्षी नेताओं से आग्रह किया कि वे अपनी भाषा और विचारों में संयम बरतें, ताकि लोकतंत्र की मर्यादा बनी रहे।

 ‘मन की बात’ से मिली प्रेरणा

कार्यक्रम के अवसर पर सीएम साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की भी सराहना की। उन्होंने कहा,“यह कार्यक्रम करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हर महीने जनता इसे बड़े चाव से सुनती है। प्रधानमंत्री इस माध्यम से देशभर की नई सोच और नवाचारों को सामने लाते हैं।”सीएम साय ने इसे एक जन-संवाद का सबसे सशक्त माध्यम बताया।

बस्तर में बाढ़ पर सीएम की सख्ती

सीएम साय ने कहा कि बस्तर क्षेत्र में आई भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति पर सरकार की नजर है। उन्होंने जानकारी दी कि विदेश दौरे पर रहने के बावजूद वे लगातार स्थिति की निगरानी करते रहे और अधिकारियों को निर्देश देते रहे। सीएम साय ने सफा कहा:बाढ़ पीड़ितों की सहायता और मुआवजा कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 मोदी की विदेश नीति पर भी बोले सीएम साय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम साय ने कहा कि“मोदी जी के नेतृत्व में भारत का गौरव वैश्विक मंचों पर लगातार बढ़ा है।”उन्होंने कहा कि भारत अब हर देश से बेहतर संबंध बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। चीन के साथ भी भारत सकारात्मक माहौल की अपेक्षा रखता है।

Read More :- मोदी-जिनपिंग की 50 मिनट बातचीत: सीमा पर शांति, ड्रैगन-हाथी की दोस्ती!

Watch Now :- साल में एक बार खुलता है राधा रानी का मंदिर

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: REJUVENATION CAMP: गणेश उत्सव में गजराज की मौज,  STR में 8 दिनों तक हाथियों की दावत
Next: MAIHAR: मौत का संदूक: घर से गायब हुई महिला की घर में ही मिली लाश

Related Stories

अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
  • छत्तीसगढ़

गौरीशंकर अग्रवाल को उम्मीदवार बनाने की मांग,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

divya mistry March 2, 2026
ट्रैफिक जाम से राहत देने पुलिस का नया प्लान
  • छत्तीसगढ़

ट्रैफिक जाम से राहत देने पुलिस का नया प्लान,अब नहीं होगी लोगों को परेशानी

divya mistry March 2, 2026
Holi special police: पुलिस की रहेगी निगरानी,चप्पे-चप्पे पर रहेंगे जवान तैनात
  • छत्तीसगढ़

होली पर पुलिस की रहेगी विशेष निगरानी,चप्पे-चप्पे पर रहेंगे जवान तैनात

divya mistry March 2, 2026
  • पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Aaj ka rashifal in hindi: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल | “Daily horoscope”
  • CM डॉ. मोहन ने शासकीय कर्मचारियों को दिया तोहफा, 58% हुआ महंगाई भत्ता
  • पालघर में जहरीली गैस लीक, 2600 लोगों को किया शिफ्ट
  • झारखण्ड का देवघर रंगा आस्था के रंग में, 3 दिन मनाई जाएगी होली
  • CM भजनलाल ने आम जनता के साथ मनाई होली, बोले – कार्यकर्ता मेरी ताकत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.