
cm vishnu deo sai
CM Sai On Sam Statement: कांग्रेस नेता और गांधी परिवार के करीबी सैम पित्रोदा ने सोमवार 17 फरवरी को चीन को लेकर एक बयान दिया था, जिसके बाद से विपक्षी दल हमलावर है। इसी बीच छत्तीसगढ़ के सीएम साय का सैम के बयान पर रिेएक्शन सामने आया है, उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला हैं।
सीएम साय ने सैम पर किया पलटवार..
सीएम साय ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा कि –
कांग्रेस के हाथ सीधे तौर पर अलगाववादियों, देश के दुश्मनों के साथ है।
कांग्रेस के विदेशी विभाग के प्रमुख सैम पित्रौदा को शायद देश के दुश्मनों का हाथ मजबूत करने के लिए ही रखा गया है।
पित्रौदा द्वारा पहले भारतीय नस्ल को ही अपमानित करना,
फिर बार-बार भारत के बारे में अलग-अलग मंचों पर दुष्प्रचार करना
और देश को कमजोर करने की साजिश रचते रहना कांग्रेस की अघोषित नीति ही है।
अभी फिर एक विवादास्पद बयान देकर फिर वही किया गया है। सैम पित्रौदा के हर बयान के बाद उसे निजी बयान बता देना भी कांग्रेस की पहले से तय नीति है। अपने नेता से बयान दिला कर पहले देश विरोधियों को तुष्ट कर देना और फिर भारत में उसे निजी बयान बता देना… यह साबित करता है कि कांग्रेस आज भी ‘चोर से कहो चोरी कर और गृह स्वामी से कहो जागते रह’ की अपनी पुरानी नीति पर कायम है। संबंधित देश के सत्ताधारी से कांग्रेस का आधिकारिक समझौते के कारण ही ये तमाम बयान आते हैं।
अगर सैम के बयान से सहमति नहीं है तो क्या उन्हें पार्टी से निष्कासित कांग्रेस?
अगर उन्हें को बर्खास्त नहीं किया जाता है,
तो यह साबित होगा कि पार्टी आलाकमान के इशारे पर ही देश को कमजोर करने का कुचक्र रचा जा रहा है।
यह निंदनीय है। इसे कतई सहन नहीं किया जा सकता।
जानिए सैम का बयान
सैम पित्रोदा ने सोमवार को एक इंटरव्यू में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि –
‘चीन को दुश्मन मानने की बजाय उसे सम्मान देना चाहिए। हम सबको साथ मिलकर काम करने की जरूरत है।
चीन के प्रति भारत को अपने नजरिए में बदलाव लाना होगा।
सैम के इस बयान की बीजेपी ने कड़ी अलोचना की है।
आपको बता दें कि सैम पित्रोदा इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन हैं।
कांग्रेस नेता होने के साथ गांधी परिवार के करीबी भी हैं।