Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • CM विष्णुदेव साय का साउथ कोरिया दौरा, IT–फार्मा–सेमीकंडक्टर कंपनियों को छत्तीसगढ़ में निवेश का न्योता
  • छत्तीसगढ़

CM विष्णुदेव साय का साउथ कोरिया दौरा, IT–फार्मा–सेमीकंडक्टर कंपनियों को छत्तीसगढ़ में निवेश का न्योता

Narendra Singh August 28, 2025

CM SAI ON SOUTH KOREA TOUR: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 10 दिवसीय विदेश दौरा लगातार सुर्खियों में है। 21 अगस्त से शुरू हुए इस दौरे में उन्होंने सबसे पहले जापान का भ्रमण किया और वहां औद्योगिक संभावनाओं पर चर्चा की। इसके बाद सीएम साय दक्षिण कोरिया पहुंचे, जहां राजधानी सियोल में उन्होंने एडवांस्ड टेक्नोलॉजी सेंटर एसोसिएशन (ATCA) के चेयरमैन ली जे जेंग और कई वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। इस मुलाकात में छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति पर चर्चा

सीएम विष्णुदेव साय ने ATCA के चेयरमैन को राज्य की नई औद्योगिक नीति 2024-30 के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार निवेशकों के लिए उद्योग-अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने एटीसीए के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया कि वे अपने आगामी भारत दौरे के दौरान छत्तीसगढ़ जरूर आएं और यहां उपलब्ध निवेश अवसरों को नजदीक से देखें।

सीएम साय ने कहा,

“छत्तीसगढ़ में प्लग एंड प्ले इंफ्रास्ट्रक्चर, सशक्त लॉजिस्टिक्स नेटवर्क और प्रचुर प्राकृतिक संसाधन उपलब्ध हैं। यहां विश्वस्तरीय शैक्षणिक संस्थान जैसे IIT, IIM, NIT और AIIMS मौजूद हैं, जो प्रतिभाशाली मानव संसाधन उपलब्ध कराते हैं। यह राज्य वैश्विक कंपनियों के लिए सबसे उपयुक्त गंतव्य है।”

ATCA ने बी2बी साझेदारी में दिखाई रुचि

ATCA, जो आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, फार्मा और टेक्सटाइल सेक्टर की 60 से अधिक अग्रणी कंपनियों का नेटवर्क है, ने छत्तीसगढ़ की कंपनियों के साथ B2B साझेदारी में गहरी रुचि दिखाई। सीएम साय ने कहा कि ATCA जैसी संस्थाएं छत्तीसगढ़ में अनुसंधान एवं विकास (R&D) केंद्र स्थापित करें तो यह भारत में उनके विस्तार का स्वाभाविक हब बन सकता है।

छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट प्रोग्राम

दक्षिण कोरिया दौरे के दौरान सीएम साय ने छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया, जिसका आयोजन इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स इन कोरिया (ICCK) के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा,“छत्तीसगढ़ दक्षिण कोरियाई कंपनियों के लिए असीम संभावनाओं की धरती है। स्टील, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मा और ईवी सेक्टर में यहां बड़े पैमाने पर अवसर मौजूद हैं।”

खनिज संसाधनों और ईवी सेक्टर पर जोर

सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़, देश का अग्रणी इस्पात उत्पादक राज्य होने के नाते दक्षिण कोरिया के साथ सहयोग को और गहरा करना चाहता है। राज्य में लिथियम जैसे महत्वपूर्ण खनिज संसाधन उपलब्ध हैं, जो इलेक्ट्रिक व्हीकल क्रांति और भविष्य की औद्योगिक जरूरतों के लिए अहम साबित होंगे।

ICCK बनेगा नॉलेज पार्टनर

इस दौरे में मुख्यमंत्री ने ICCK को छत्तीसगढ़ का नॉलेज पार्टनर बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार तकनीक, स्किलिंग और ग्लोबल पार्टनरशिप को नई दिशा देने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि “दक्षिण कोरिया की नवाचार क्षमता और छत्तीसगढ़ के संसाधनों का संगम विकास का नया युग लिखेगा।”

निवेशकों को सिंगल विंडो सुविधा

मुख्यमंत्री साय ने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ सरकार निवेशकों को हर स्तर पर सहयोग प्रदान करेगी। सिंगल विंडो क्लियरेंस से लेकर भूमि आवंटन और आवश्यक परमिशन तक की सभी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का लक्ष्य उद्योग-अनुकूल माहौल बनाना और युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार सृजित करना है।

Read More :- US का 50% टैरिफ का झटका: ज्वैलरी, कपड़े, सी-फ़ूड में भारी गिरावट! लाखों नौकरियां दांव पर

Watch Now :- भोपाल में 92 करोड़ का ड्रग्स जब्त – क्या जिम्मेदार वही !

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Raipur News: छत्तीसगढ़ कैबिनेट से हटाए जा सकते हैं एक मंत्री, हाईकोर्ट में याचिका की तैयारी, जानें क्या हैं नियम
Next: Salman House Ganesh Chaturthi Celebration: सलमान खान ने परिवार संग मनाई गणेश चतुर्थी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल…

Related Stories

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
Durg Accident News
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Durg Accident News: ट्रक ड्राइवर की लापरवाही की वजह से गई बाइक सवार की जान!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.