Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • CM Sai Nikay Chunav Road Show Bilaspur: “कांग्रेस ने वोट लेने के लिए जनता को ठगा” – मुख्यमंत्री विष्णुदेव का तंज
  • Top Story
  • छत्तीसगढ़

CM Sai Nikay Chunav Road Show Bilaspur: “कांग्रेस ने वोट लेने के लिए जनता को ठगा” – मुख्यमंत्री विष्णुदेव का तंज

Hema Gupta February 8, 2025

CM Sai Nikay Chunav Road Show Bilaspur: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर के में रोड शो को दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला किया। साय ने कहा कि कांग्रेस ने लोगों को ठगकर वोट लिया और इसके बाद शराब, कोयला, और महादेव सट्टा घोटाले किए। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर घोटालों के आरोप लगाए और कांग्रेस की नीतियों पर सवाल उठाए।

Read More: Yogi Adityanath Niece Wedding: योगी आदित्यनाथ की भतीजी की शादी, नेताओं ने वर-वधू को दिया आशीर्वाद

‘ट्रिपल इंजन’ सरकार बनाने की बात

सीएम विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अब छत्तीसगढ़ में ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार बनानी होगी, जिसमें केंद्र और राज्य में बीजेपी की सरकार होगी। इस दौरान उन्होंने महापौर प्रत्याशी पूजा विधानी के लिए वोट भी मांगे और समर्थन में नारे लगवाए।

कांग्रेस की चुनावी तैयारियों पर सवाल

मीडिया से बातचीत करते हुए साय ने कांग्रेस पर कटाक्ष किया और कहा कि वे मुद्दाविहीन हो चुकी हैं और अपनी हार को लेकर बौखलाहट में हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष को न तो सही प्रत्याशी मिल पा रहे हैं और न ही वे सही तरीके से नामांकन भरवा पा रहे हैं।

सरकारी योजनाओं का जिक्र

सीएम साय ने राज्य सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत राशि मिल चुकी है, और भूमिहीन मजदूरों को 10 दिनों के भीतर राशि दी जाएगी। इसके अलावा, नजूल की जमीन पर मालिकाना हक देने और टैक्स में छूट की घोषणा भी की।

बीजेपी नेताओं की मौजूदगी

बिलासपुर के तिफरा क्षेत्र में आयोजित चुनावी सभा में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, और धर्मजीत सिंह भी मौजूद रहे। इन नेताओं के समर्थन में सीएम साय ने चुनावी नारे भी लगवाए और आगामी नगरीय निकाय चुनाव 2025 में बीजेपी की जीत के लिए लोगों से अपील की।

सीएम साय ने साझा की तस्वीरें..

सीएम साय ने बिलासपुर में आयोजित रोड शो की तस्वीरें शेयर कर लिखा कि-
“बिलासपुर नगर निगम में होगा परिवर्तन
जनता ने लिया भाजपा की जीत का संकल्प

आज बिलासपुर में भाजपा की महापौर प्रत्याशी श्रीमती पूजा विधानी जी एवं समस्त पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित “भव्य रोड शो” में जनता का अपार स्नेह प्राप्त हुआ। यहां की जनता ने नगर निगम में बदलाव हेतु कमल का बटन दबा कर भाजपा को जिताने का मन बना लिया है, इंतजार अब केवल 11 फरवरी का है।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू जी, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी, विधायक श्री धरमलाल कौशिक जी, श्री अमर अग्रवाल जी, श्री सुशांत शुक्ला जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी जी, महापौर प्रत्याशी श्रीमती पूजा विधानी जी सहित अन्य वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।”

 

बिलासपुर नगर निगम में होगा परिवर्तन
जनता ने लिया भाजपा की जीत का संकल्प

आज बिलासपुर में भाजपा की महापौर प्रत्याशी श्रीमती पूजा विधानी जी एवं समस्त पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित “भव्य रोड शो” में जनता का अपार स्नेह प्राप्त हुआ। यहां की जनता ने नगर निगम में बदलाव हेतु… pic.twitter.com/ZbpHL8zJYR

— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) February 7, 2025

 

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Yogi Adityanath Niece Wedding: योगी आदित्यनाथ की भतीजी की शादी, नेताओं ने वर-वधू को दिया आशीर्वाद
Next: OpenAI CEO Sam Visits India: AI में भारत का भविष्य, जानिए OpenAI की सफलता की कहानी..

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.