नक्सलवाद के खात्में की फिर बनी योजना

CG News: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय बुधवार को दिल्ली पहुंचे. यहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाक़ात की और कई मुद्दों पर चर्चा की.
CG NEWS: शाह से मिले साय
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है. नक्सलवाद के खात्में के लिए नई योजनाएं भी सरकार बना रही है. इस बीच एक बार फिर से प्रदेश के सीएम विष्णु देव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा की दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ एक मीटिंग हुई. इस दौरान मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री को बस्तर ओलंपिक के समापन और पुलिस अवार्ड कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया. इसके अलावा प्रदेश के अन्य कई मुद्दों पर भी चर्चा हुई.
CG NEWS: CM ने दी ये जानकारी
मुख्यमंत्री ने राज्य में नक्सल विरोधी अभियानों की हालिया उपलब्धियों और बस्तर संभाग में चलाए जा रहे विकास कामों के बारे में केंद्रीय गृहमंत्री को बताया. मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने सड़कों, स्कूलों, स्वास्थ्य सुविधाओं और रोजगार के लिए किए गए प्रयासों ने स्थानीय जनता का भरोसा जीता है, जिससे माओवादी प्रभाव कमजोर हुआ है.सरकार के प्रयासों से बस्तर अब नक्सल मुक्त होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. सुरक्षा बल लगातार प्रभावी अभियान चला रहे हैं, और विकास कार्यों ने इसमें अहम भूमिका निभाई है. उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री को ये भी बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों और नक्सल प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है.
