CM Sai bayan: देश को नक्सलवाद से मुक्त करने के प्रयासों पर आज लोकसभा में चर्चा होने जा रही है। यह बहस ऐसे समय में हो रही है, जब केंद्र सरकार ने नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए 31 मार्च 2026 की समयसीमा तय की है और इस डेडलाइन के खत्म होने में अब केवल एक दिन शेष है।

CM Sai bayan: छत्तीसगढ़ के लिए बहुत अच्छी खबर है
इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा छत्तीसगढ़ का ही ज्यादा जिक्र होगा। भारी मात्रा में नक्सलवाद छत्तीसगढ़ में ही बचा हुआ था। चार दशक से ज्यादा से नक्सलवाद विकास में बड़ा रोड़ा बना हुआ था। उसको समाप्त करने में सफल हो रहे हैं। यह छत्तीसगढ़ के लिए बहुत अच्छी खबर है।
नियम 193 के तहत सूचीबद्ध किया
बता दें कि लोकसभा सचिवालय ने नियम 193 के तहत सूचीबद्ध किया है। इस नियम के अंतर्गत अल्पकालिक चर्चा होती है, जिसमें मतदान नहीं कराया जाता, लेकिन सरकार के लिए जवाब देना अनिवार्य होता है।
छत्तीसगढ़ में वायु सेवा में वृद्धि हो रही
वायु सेवा विस्तार पर सीएम साय ने कहा की प्रदेश में वायु सेवाओं के विस्तार को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अंबिकापुर से दिल्ली और कोलकाता के लिए नई फ्लाइट सेवा शुरू हो रही है। सीएम ने यह भी बताया कि बीती रात बिलासपुर में नाइट लैंडिंग और टेक-ऑफ की सुविधा का भी शुभारंभ शुरू हो गया है। सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में वायु सेवा में वृद्धि हो रही है।
read more: घोर कलियुगः 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, ग्रामीणों का आक्रोश
