Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • CM Rise School: “बस सेवा बंद, अधिकारों के लिए सड़क पर उतरे सीएम राइज स्कूल के छात्र”
  • मध्य प्रदेश

CM Rise School: “बस सेवा बंद, अधिकारों के लिए सड़क पर उतरे सीएम राइज स्कूल के छात्र”

divya mistry August 20, 2025

CM Rise School: देवास जिले के खातेगांव में संचालित सीएम राइज स्कूल के छात्र बुधवार को सड़क पर उतर आए। वे स्कूल बस सेवा फिर से शुरू करने की मांग कर रहे थे। बच्चों ने “हम अपना अधिकार मांगते हैं, भीख नहीं मांगते” जैसे नारे लगाए और स्कूल तक आने-जाने की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया।

CM Rise School
CM Rise School

CM Rise School: बच्चों के सड़क पर बैठने की सूचना

बच्चों के सड़क पर बैठने की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग के अधिकारी और एसडीएम प्रवीण प्रजापति मौके पर पहुंचे। उन्होंने  प्रदर्शनकारी छात्रों से चर्चा की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि बस सेवा बहाल करने के लिए तुरंत प्रयास शुरू किए जाएंगे।

CM Rise School: यह समस्या और भी गंभीर हो गई है

गौरतलब है कि चार साल पहले निजी स्कूलों की तर्ज पर बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से शुरू किए गए सीएम राइज (सांदीपनि) स्कूलों में संसाधनों की आपूर्ति बेहद धीमी गति से हो रही है। खासकर परिवहन सुविधा पूरी तरह चरमरा चुकी है। लंबे समय से बस सेवा बंद रहने से बच्चे परेशान हैं, और वर्षा ऋतु में यह समस्या और भी गंभीर हो गई है।

CM Rise School: अभिभावकों को भारी असुविधा हो रही

शिक्षा विभाग के अनुसार जिले के सात सीएम राइज स्कूलों में से केवल सन्नौड़ और बागली में ही बस सेवा चालू है, जबकि चिड़ावद, देवास, पोलाखाल, कन्नौद और खातेगांव में बसें बंद हैं। इससे बच्चों और उनके अभिभावकों को भारी असुविधा हो रही है।

धोखाधड़ी का मामला भी दर्ज किया गया

CM Rise School: जानकारी के अनुसार बस संचालन का ठेका एक कंपनी को दिया गया था, जिसने स्थानीय बस ऑपरेटरों से काम करवाया। लेकिन ठेकेदार कंपनी द्वारा भुगतान नहीं किए जाने के कारण बसों का संचालन बंद कर दिया गया। यही नहीं, टोंकखुर्द थाने में कंपनी के कुछ कर्मचारियों के खिलाफ फर्जी दस्तावेज़ों के जरिए टेंडर प्राप्त करने को लेकर धोखाधड़ी का मामला भी दर्ज किया गया है।

इस मुद्दे पर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) एचएस भारतीय ने कहा कि बस सेवा के विषय में चर्चा के लिए कलेक्टर कार्यालय में बैठक हो रही है, जिसमें समाधान के लिए भाग ले रहे हैं।

यह विरोध दर्शाता है कि सीएम राइज स्कूलों की जमीनी हकीकत वादों से बहुत पीछे है और प्रशासन को तत्काल ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Dhurandhar Shooting food Poisoning: लेह में ‘धुरंधर’ शूटिंग के दौरान 120 वर्कर्स की बिगड़ी तबीयत! AICWA ने की जांच की मांग…
Next: Jowar Roti Benefits: ज्वार की रोटी खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं? जानें स्वास्थ्य से जुड़ी पूरी जानकारी…

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.