Cm pushkar singh dhami: उत्तराखंड में उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे. जहा उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया. इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे.

बता दें की सीएम योगी इस दौरान अपने पैत्रक गांव भी जाएंगे. जहा वे कई कार्यक्रम में शामिल होंगे.
Cm pushkar singh dhami: इस खास दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है.
बता दें की रक्षा मंत्री, यूपी सीएम और केंद्रीय मंत्री हरिद्वार स्थित सप्तऋषि मैदान में आयोजित त्रिदिवसीय गुरुदेव समाधि मंदिर मूर्ति स्थापना महोत्सव में शामिल होने पहुंचे हैं.यहां महोत्सव में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा उत्तराखंड के 4 धाम वास्तव में भारत की आध्यात्मिक चेतना के आधार हैं.
अब राष्ट्र की विरासत रामभभक्तों का सम्मान होता
साथ ही कहा की पहले रामभक्तों का अपमान होता था.. तब देश की विरासत का अपमान होता था. और अब राष्ट्र की विरासत रामभभक्तों का सम्मान होता है.
Cm pushkar singh dhami: पंचूर गांव में जन्मे सीएम योगी आदित्यनाथ ने कक्षा 1 से 5 तक प्राथमिक विद्यालय पंचूर, कक्षा 6 से 8 तक जूनियर बिथ्याणी, कक्षा 10 खाड़ी हाई स्कूल नरेंद्र नगर, टिहरी गढ़वाल, कक्षा 11 एवं 12 भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश जबकि स्नातक की पढ़ाई कोटद्वार महाविद्यालय से की थी। प्रशासन का कहना है कि यमकेश्वर और बिथ्याणी में हेलिपैड तैयार किया जा रहा है।
