Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • CM Pushkar Singh Dhami: सीएम धामी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि, UKSSSC पेपर लीक पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा
  • उत्तराखंड

CM Pushkar Singh Dhami: सीएम धामी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि, UKSSSC पेपर लीक पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा

divya mistry September 25, 2025

CM Pushkar Singh Dhami: देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर देहरादून स्थित दीनदयाल पार्क पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को याद करते हुए कहा कि उपाध्याय जी ने अंत्योदय का दर्शन समाज को दिया, जिसे आज केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर मूर्त रूप दे रही हैं।

cm dhami
cm dhami

पुरस्कार पाने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का कार्य हो रहा है। उत्तराखंड सरकार भी इसी दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि राज्य के शिक्षा विभाग द्वारा पंडित दीनदयाल शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार की शुरुआत की गई है, जिसके तहत बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्र और शिक्षक सम्मानित किए जाते हैं। उन्होंने पुरस्कार पाने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं।

CM Pushkar Singh Dhami: मामले में कुछ अनियमितताएं सामने आई हैं

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने हाल ही में सामने आए UKSSSC पेपर लीक मामले को लेकर भी कड़ा रुख दिखाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पिछले चार वर्षों में राज्य में 25,000 से अधिक नियुक्तियां पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से की गई हैं। हालांकि, एक मामले में कुछ अनियमितताएं सामने आई हैं, जिनकी जांच जारी है।

किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा

सीएम धामी ने कहा, “इस मामले में अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच एजेंसियां गहराई से पूरे नेटवर्क की छानबीन कर रही हैं। परीक्षा प्रणाली से जुड़े किसी भी व्यक्ति ने अगर अपनी जिम्मेदारी का सही तरीके से निर्वहन नहीं किया है, तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। चाहे वह कोई भी हो, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।”

लापरवाही के लिए कोई स्थान न हो

मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि राज्य में भर्ती प्रक्रियाएं पूरी तरह से पारदर्शी रहेंगी और युवाओं के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि हर योग्य और मेहनती उम्मीदवार को न्याय मिले और भ्रष्टाचार या लापरवाही के लिए कोई स्थान न हो।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: मिसाइल अब चलेगी रेल से: भारत ने अग्नि-प्राइम को ट्रेन से लॉन्च कर रचा इतिहास
Next: पाकिस्तान ने बच्चों को पढ़ाया झूठ! जानिए कैसे स्कूल की किताबों में बना ‘काल्पनिक युद्ध’ का हीरो

Related Stories

Haldwani elephant accident
  • उत्तराखंड

हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत

himani Shrotiya March 1, 2026
उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके

Rohan Umak March 1, 2026
Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.