Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • CM Dhami Review 38th National Games: सीएम धामी ने 38वें नेशनल गेम्स समापन समारोह का लिया जायजा..
  • Top Story
  • उत्तराखंड

CM Dhami Review 38th National Games: सीएम धामी ने 38वें नेशनल गेम्स समापन समारोह का लिया जायजा..

Hema Gupta February 6, 2025

CM Dhami Review 38th National Games: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को हल्द्वानी पहुंचे जहां अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में चल रहे 38वें नेशनल गेम्स के समापन की तैयारियों का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने उत्तराखंड और दिल्ली के बीच खेले गए फुटबॉल सेमीफाइनल मैच के खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया।

Read More: CM Yogi tribute to Lata Mangeshkar: स्वर कोकिला लता मंगेश्कर की पुण्यतिथि आज, सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए दी श्रद्धांजलि.

सीएम ने नेशनल गेम्स के समापन समारोह का लिया जायजा

मुख्यमंत्री ने 14 फरवरी को हल्द्वानी में होने वाले राष्ट्रीय खेलों के भव्य समापन समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सीएम पुष्कर धामी का स्वागत किया और समापन कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यक्रम की जानकारी दी। इस दौरान सीएम ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नेशनल गेम्स क्लोजिंग सेरेमनी में हल्द्वानी पहुंचेंगे।

माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी के खटीमा आगमन पर स्थानीय जनता ने गर्मजोशी से उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री श्री धामी देर रात हल्द्वानी से सड़क मार्ग द्वारा खटीमा पहुंचे, जहां स्थानीय जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाय चुनाव में मिली प्रचंड जीत की खुशी… pic.twitter.com/D01WQyk7X2

— Office Of Pushkar Singh Dhami (@OfficeofDhami) February 5, 2025

 

CM Dhami Review 38th National Games: अधिकारियों को दिए निर्देश..

सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यह राज्य के लिए ऐतिहासिक अवसर है, इसलिए समापन कार्यक्रम को भव्यता से आयोजित किया जाए, ताकि यह हमेशा याद रहे। उन्होंने जोर दिया कि कार्यक्रम में आम जनता की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। और आयोजन स्थल पर सभी सुविधाओं का ख्याल रखा जाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लिए यह गर्व की बात है कि जिस तरह से खेलों का भव्य शुभारंभ प्रधानमंत्री द्वारा किया गया है, उसी प्रकार भव्य समापन समारोह भी आयोजित होगा। उसी तरह समापन समारोह भी भव्य और यादगार होगा।

प्रदेश में हो रहे राष्ट्रीय खेलों के माध्यम से प्रदेश का स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर सुदृढ़ हुआ है। राज्य सरकार का प्रयास है कि सभी प्रतिभागी खिलाड़ी व खेलों से जुड़े हर एक व्यक्ति देवभूमि उत्तराखण्ड से अच्छा अनुभव लेकर जाएं। सभी आयोजन स्थलों में खिलाड़ियों और आगंतुकों को हर संभव… pic.twitter.com/DGScFX6VfF

— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) February 5, 2025

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दर्जा राज्यमंत्री डॉ. अनिल कुमार डब्बू, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, विधायक बंशीधर भगत, उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश नेगी, और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस आयोजन में विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ी, प्रशिक्षक और दर्शक भी उपस्थित रहे।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: CM Yogi tribute to Lata Mangeshkar: स्वर कोकिला लता मंगेश्कर की पुण्यतिथि आज, सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए दी श्रद्धांजलि..
Next: IND vs ENG 1st ODI Series: भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज, वरुण चक्रवर्ती कर सकते है डेब्यू..

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से

himani Shrotiya March 1, 2026
Haldwani elephant accident
  • उत्तराखंड

हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.