GIS 2025 के लिए निवेशकों को करेंगे आमंत्रित
सीएम के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 28 जनवरी को जापान की राजधानी टोक्यो में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज से मुलाकात की। इम्पीरियल होटल में हुई इस बैठक के दौरान दोनों ने भारत-जापान के ऐतिहासिक और मजबूत संबंधों को और गहरा करने पर चर्चा की।

चार दिन के जापान दौरे पर हैं सीएम
मुख्यमंत्री डॉ. यादव जापान के चार दिवसीय दौरे पर हैं, जो 31 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान वे जापान के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों को 24-25 फरवरी को भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS 2025) के लिए आमंत्रित करेंगे।
प्रवासी भारतीयों ने किया स्वागत
सीएम यादव के टोक्यो पहुंचने पर प्रवासी भारतीय समुदाय ने उनका जोरदार स्वागत किया। तिलक, साफा और पारंपरिक तलवार भेंट करते हुए एनआरआई समुदाय ने उनका अभिनंदन किया।
जापान दौरा के प्रमुख कार्यक्रम
महात्मा गांधी पार्क में पुष्पांजलि: सीएम यादव एडो गावा सिटी स्थित महात्मा गांधी पार्क जाकर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देंगे।
‘सेलिब्रेटिंग इंडिया-जापान रिलेशनशिप’: भारतीय दूतावास में आयोजित इस रोड शो में मुख्यमंत्री हिस्सा लेंगे।
उद्योगपतियों से वन-टू-वन मीटिंग: सीएम यादव जापान के प्रमुख संगठनों जैसे केदानरेन और जेट्रो एचक्यू के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।
कोबे और ओसाका यात्रा: सीएम यादव ‘सिस्मेक्स’ और ‘पैनासोनिक एनर्जी’ जैसी कंपनियों के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और उनकी साइट्स का दौरा करेंगे।
