Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • बिहार
  • CM Nitish on Operation Sindoor: पाकिस्तान के अंदर 100km तक घुसा हिंदुस्तान, CM नीतीश बोले – हमें हमारी सेना पर गर्व
  • बिहार

CM Nitish on Operation Sindoor: पाकिस्तान के अंदर 100km तक घुसा हिंदुस्तान, CM नीतीश बोले – हमें हमारी सेना पर गर्व

Gourav Jha May 7, 2025

CM Nitish on Operation Sindoor: पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारत के हमले के बाद देश में पक्ष-विपक्ष में खुशी है। बिहार में आम लोग खुश हैं तो खास लोगों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कदम की सराहना की और सेना पर गर्व किया।

पाकिस्तान के अंदर 100km तक घुसा हिंदुस्तान

पाकिस्तान के अंदर 100 किलोमीटर घुसकर आतंकवादियों के 9 ठिकानों को ध्वस्त करने की भारत की तीनों सेना की संयुक्त कार्रवाई पर बिहार में खास से लेकर आम तक खुशी का इजहार कर रहा है। आम लोगों ने सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक ऑपरेशन सिंदूर के लिए भारतीय सेना और PM नरेंद्र मोदी को लेकर गौरवपूर्ण बातें लिखीं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा- “भारतीय सेना के पराक्रम पर पूरे देश को गर्व है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर हम सभी को अटूट विश्वास एवं गर्व है।”

CM नीतीश कुमार ने क्या लिखा?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा –

“जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर‘ के तहत पाकिस्तान और POK में आतंकवादियों के 9 ठिकानों को निशाना बनाया है। आतंकवाद के विरूद्ध पूरा देश एक साथ है। भारतीय सेना के साहस और पराक्रम पर पूरे देश को प्राउड है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर हम सभी को अटूट विश्वास एवं गर्व है। जय हिंद।”

CM Nitish on Operation Sindoor: छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं – विजय सिन्हा

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा-

“आज हर मां की संतान गौरवान्वित हैं। पहलगाम में हुई बर्बरता का बदला भारत ने ले लिया है। आज देश के हर नागरिक के मन-मस्तिष्क में एक ही नारा गूंज रहा- जय हिंद, जय हिंद की सेना। हमारी सेना ने पाकिस्तान के आम आदमी को नुकसान नहीं पहुंचाया है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना, भारत सरकार और विशेष रूप से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बधाई, शुभकामनाएं! आपने जो कहा, वह कर दिखा दुनिया को बता दिया कि ‘छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं’

CM Nitish on Operation Sindoor: सिंदूर बचाने का काम करती है सेना – सम्राट चौधरी

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी कहा-

  1. “मैं भारतीय सेना को सैल्यूट करता हूं। आज तरह से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता मिली है और जिस प्रकार से आतंकवादियों के ठिकाने पर पाकिस्तान में 100km घुसकर मारने का काम भारतीय सेना ने किया है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूरे भारत के लोगों को बधाई देना चाहता हूं। भारत की बहनों का सिंदूर बचाने का काम लगातार भारत की सेना करती आई है। सिंदूर ऑपरेशन से पाकिस्तान को करारा जवाब मिला है

About the Author

Gourav Jha

Author

Gourav Jha

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Operation Sindoor success celebration: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की गौरवशाली सफलता पर राजधानी में जश्न का माहौल
Next: Pakistan terrorist connections:पाकिस्तान एक बार फिर बेनकाब आंतकियों से गठजोड़ आया सामने

Related Stories

CM Nitish Tribute Rajendra Prasad
  • बिहार

CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण

himani Shrotiya February 28, 2026
Patna University Election
  • बिहार

PU में छात्र संघ चुनाव के दौरान चली गोली, तेज प्रताप के उम्मीदवार को टांगकर ले गई पुलिस

himani Shrotiya February 28, 2026
Bihar Teachers Promotion Love
  • बिहार

बिहार सरकार ने शिक्षकों को प्रमोशन देने का किया ऐलान, बजट सत्र में उठा लव जिहाद का मुद्दा

himani Shrotiya February 27, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.