71 विकास योजनाओं का उद्घाटन
इस दौरान सीएम 70 और 71 शिलापट्ट के फेर में उलझे हुए दिखाई दिए। दरसअल, 71 विकास योजनाओं का उद्घाटन के लिए शिलापट्ट लगाए गए थे। इनकी गिनती के दौरान ही CM नीतीश ने कहा कि यहां तो 70 हैं तो एक अधिकारी कहता है, नहीं सर 71 हैं।

CM Nitish Kumar Siwan: 3 महत्वपूर्ण काम
सिवान के लिए 7 निश्चय 3 के लिए कई काम किए जाएंगें। जिनमें 3 काम मुख्य हैं।
- सिवान जिले की 4 लाख महिलाओं को 10 हजार रुपये की राशि दी जा चुकी है। अब 2 लाख की अतिरिक्त सहायता देकर उन्हें आगे बढ़ाया जाएगा।
- सिवान जिले में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना कर नए उद्योग लगाए जाएंगे।
- सिवान में डेयरी को बढ़ावा दिया जाएगा। 1528 गांव में दूध उत्पादन समितियों का गठन किया जाएगा।
घरों पर लगाए जाएंगे सोलर पैनल
CM Nitish Kumar Siwan: CM नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में लोगों के घरों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए पैसा नहीं लगेगा। साथ ही नीतीश ने बताया कि युवाओं के लिए 40 लाख रोजगार की भी व्यवस्था की जा रही है। अगले 5 सालों में 1 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि NDA सरकार ने सभी के लिए काम किया है, चाहे वो हिंदू हो या मुस्लिम।

चीनी मिलों होगी शुरू
साथ ही डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने बिहार के विकास का खाका भी पेश किया। चौधरी ने कहा कि बिहार में बंद पड़ी चीनी मिलों को फिर से शुरू किया जाएगा। जिस मंडल में विश्वविद्यालय नहीं है, वहां विश्वविद्यालय खोला जाएगा।
CM Nitish Kumar Siwan: सभा से थोड़ी दूर ब्लास्ट
इधर, सीवान में CM नीतीश की सभा से थोड़ी दूर पर जोरदार ब्लास्ट हुआ। ये धमाका अवैध पटाखा बनाने के दौरान एक घर में हुआ। हादसे में एक की मौत हुई है। धमाके की आवाज 2 KM दूर तक सुनाई दी।
धमाका इतना जोरदार था कि मृतक का सिर और पैर 20 फीट दूर जाकर गिरा। धड़ के भी चिथड़े उड़ गए। मृतक की पहचान बड़रम गांव के जाल बदर के मुर्तुजा मंसूरी के रूप में हुई है।

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। वहीं घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। धमाके की वजह से घर भी धराशाही हो गया। ये धमाका हुसैनगंज थाना इलाके में बडरम गांव में हुआ। यहां से 7KM की दूर पर CM नीतीश कुमार सभा कर रहे थे।
