CM Nitish Kumar: बिहार की सियासत में जारी सस्पेंस अब खत्म हो रहा है. मुख्यमंत्री आवास से बड़ी खबरें निकलकर सामने आ रही हैं. विधायक अनंत सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए साफ संकेत दे दिए हैं कि मुख्यमंत्री अपने फैसले पर अडिग हैं.

CM Nitish Kumar: वे नहीं मान रहे हैं. वे इस्तीफा देंगे
मुख्यमंत्री नीतीश से मुलाकात कर बाहर निकले अनंत सिंह ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया. जब उनसे नीतीश कुमार के MLC पद से इस्तीफे को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा लोग उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे नहीं मान रहे हैं. वे इस्तीफा देंगे.
CM Nitish Kumar: CM आवास से निकला नीतीश कुमार का काफिला
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद 1 अणे मार्ग से बाहर निकल चुके हैं.उनके साथ उनके बेहद करीबी और भरोसेमंद नेता ललन सिंह और संजय झा भी मौजूद हैं. कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार अब राजभवन की ओर रुख कर सकते हैं या किसी बड़ी औपचारिक घोषणा की तैयारी में हैं.
1 अणे मार्ग पर राजनीतिक सरगर्मी तेज
चर्चा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल अपने MLC यानी विधान परिषद सदस्य पद से इस्तीफा दे सकते हैं. इस खबर के बीच मुख्यमंत्री आवास 1 अणे मार्ग पर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है.
आज सुबह से ही मुख्यमंत्री आवास पर हलचल बढ़ी हुई है. जेडीयू के कई कद्दावर नेता और मंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे हैं. पार्टी के वरिष्ठ नेता ललन सिंह भी सीएम आवास पहुंच चुके हैं. जेडीयू विधायक ऋतुराज भी इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने पहुंचे हैं.
