CM Nitish Nishant Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधायक आवासन योजना के तहत विधान परिषद अतिथि निवास का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर कैंटीन, पुस्तकालय भवन और सामुदायिक केंद्र का भी उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश ने नवनिर्मित अतिथि निवास का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं व व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

अतिथि निवास का जायजा
CM नीतीश भवन के पहले तल और छत का भी जायजा लिया। CM ने निर्माण कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह अतिथि निवास काफी बेहतर तरीके से बनाया गया है और इससे विधान परिषद के सदस्यों को सुविधा मिलेगी। जानकारी के मुताबिक, विधान परिषद सदस्यों के लिए बनाए गए इस अतिथि निवास परिसर में आवास, सामुदायिक केंद्र, कैंटीन और पुस्तकालय की समुचित व्यवस्था की गई है।
CM Nitish Nishant Kumar: कौन बनेगा CM?
बिहार में इन दिनों सियासी चर्चाओं का दौर तेज है। CM नीतीश कुमार जल्द राज्यसभा की सदस्यता ले सकते हैं। उसके बाद वो बिहार के CM पद से इस्तीफा देंगे। CM नीतीश के बाद CM कौन होगा इसको लेकर कयासबाजी तेज है।
निशांत के लगे नारे
गेस्ट हाउस के उद्घाटन के बाद नीतीश कुमार के सामने ही JDU कार्यकर्ताओं ने ‘निशांत कुमार CM जिंदाबाद’ के जमकर नारे लगाए। इस दौरान CM नीतीश के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी मौजूद थे। CM नीतीश कुमार इस नारेबाजी के बीच मुस्कुराते हुए कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए आगे बढ़ गए।
