Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • बिहार
  • CM NITISH KUMAR: मुख्यमंत्री ने किया गृह एवं आपदा प्रबंधन विभाग का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
  • बिहार

CM NITISH KUMAR: मुख्यमंत्री ने किया गृह एवं आपदा प्रबंधन विभाग का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

Gourav Jha May 15, 2025

CM NITISH KUMAR: पटना,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटेल भवन पहुंचकर गृह विभाग एवं आपदा प्रबंधन विभाग का निरीक्षण किया और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने द्वितीय तल स्थित गृह विभाग के कक्ष में कानून-व्यवस्था एवं पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुंचे और अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरता से करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता को पुलिस पर भरोसा है, जिसे बनाए रखने के लिए पूरी जिम्मेदारी और सजगता से कार्य करना होगा।

CM NITISH KUMAR: व्यवस्थाओं की जानकारी ली

इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने राज्य आपातकालीन संचालन केन्द्र का दौरा किया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर विकास आयुक्त सह आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि यह केन्द्र 24 घंटे सक्रिय रहता है और राज्यभर की मौसम, तापमान व आपदा संबंधित गतिविधियों पर निगरानी रखता है। मुख्यमंत्री ने इस केन्द्र की सराहना करते हुए कहा कि इसका संचालन और भी प्रभावी ढंग से किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।

CM NITISH KUMAR: विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण भी किया

मुख्यमंत्री ने 5वें तल पर स्थित बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण भी किया और कॉन्फ्रेंस हॉल में अधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा प्रबंधन के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान आगजनी से बचाव हेतु जनजागरूकता अभियान के तहत तैयार एक वीडियो गीत भी प्रस्तुत किया गया।

CM NITISH KUMAR: कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे

निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, आपदा प्रबंधन मंत्री विजय कुमार मंडल, सांसद संजय कुमार झा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

About the Author

Gourav Jha

Author

Gourav Jha

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Nasser Hussain On Kohli Retirement: नासिर हुसैन ने बताई विराट कोहली के संन्यास लेने की असली वजह!
Next: Neeraj Territorial Army Rank: नीरज चोपड़ा को टेरिटोरियल आर्मी में मिला बड़ा पद…

Related Stories

CM Nitish Tribute Rajendra Prasad
  • बिहार

CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण

himani Shrotiya February 28, 2026
Patna University Election
  • बिहार

PU में छात्र संघ चुनाव के दौरान चली गोली, तेज प्रताप के उम्मीदवार को टांगकर ले गई पुलिस

himani Shrotiya February 28, 2026
Bihar Teachers Promotion Love
  • बिहार

बिहार सरकार ने शिक्षकों को प्रमोशन देने का किया ऐलान, बजट सत्र में उठा लव जिहाद का मुद्दा

himani Shrotiya February 27, 2026
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर किया नमन

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
  • होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.