CM Nayab singh saini helicopter: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का एक दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक गांव के लड़के को हेलीकॉप्टर में बैठाया और उससे 15 मिनट तक बातचीत की।बता दें की बीते बुधवार को उचाना में विधायक देवेंद्र अत्री की तरफ से की गई रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह हेलीकाप्टर से आए थे। रैली के बाद जाते समय घसो गांव के एक लड़के ने उन्हें आवाज दी और कहा, “आ ताऊ सैनी, हमने भी बिठाले जहाज म्ह; बिठावैगा के!”

हमने भी बिठाले जहाज म्ह
यह सुनकर मुख्यमंत्री नायब सैनी पहले मुस्कराए, फिर लड़के को अपने पास बुलाकर 15 मिनट तक हेलीकॉप्टर में अपने साथ बैठाया और बात की. सीएम की सादगी और इस मुलाकात से सोनू व उसका परिवार बेहद खुश है। सोनू का कहना है कि उसे अब तक विश्वास नहीं हो रहा कि उसने मुख्यमंत्री से मुलाकात की है। और उनके साथ बैठकर बात की।
CM Nayab singh saini helicopter: हेलीकॉप्टर जिंदगी में कभी देखा नहीं था
बता दें की सोनू की मां शांति देवी ने कहा कि रैली में मुख्यमंत्री को सुनने के लिए सोनू गया था। सोनू कहता है कि उसका काम तो ताऊ (मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी) ही करेंगे। बुधवार को सोनू बोला, आज ताऊ से मिलकर आउंगा। ताऊ ही मिल गया भाग्य से। सोचा भी नहीं था, ऐसा होगा। इतनी खुशी हुई हूं, जो बयां नहीं कर सकती। मुख्यमंत्री से मिलना तो दूर, पास आकर देखे भी नहीं थे कभी। हेलीकॉप्टर जिंदगी में कभी देखा नहीं था।
