CM Nayab Saini: हरियाणा के बादशाहपुर हलके में हुई रैली में CM नायब सैनी पहुंचे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री एवं हलके के विधायक राव नरबीर सिंह बोले-आप अगला चुनाव गुरुग्राम से लड़ लें, ताकि अहीरवाल से CM बनने का सपना पूरा हो जाए।

नरबीर ने कहा-अहीरवाल के कई नेता सीएम बनने की इच्छा लेकर चले गए और कई जाने को तैयार हैं। उनका इशारा केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत की तरफ रहा।
राव नरबीर के भाषण के बाद नायब सैनी बोलने लगे तो सारी बातों का जवाब दिया। बोले- ये जो मुख्यमंत्री बनता है, ये एक क्षेत्र का नहीं, ये पूरे हरियाणा प्रदेश का बनता है। मैं भी पूरे हरियाणा की सीएम हूं।
CM Nayab Saini: अब जानिये मुख्यमंत्री ने राव नरबीर को दिया जवाब
भाजपा में एक क्षेत्र का सीएम नहीं बनताः मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में राव नरबीर को जवाब दिया। कहा-राव साहब को मैं बताना चाहता हूं कि ये भारतीय जनता पार्टी है, यहां जो मुख्यमंत्री बनता है, वो एक क्षेत्र का नहीं, ये पूरे हरियाणा प्रदेश का बनता है। जो समान रूप से हरियाणा प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम करता है।
CM Nayab Saini: नौकरियां दी,गरीबों को आवास दे रहेः
मुख्यमंत्री ने कहा-प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों को प्राथमिकता के आधार पर आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पहली बार सीईटी परीक्षा के लिए घर से लेकर सेंटर तक पहुंचाने का काम सरकार ने किया है।
2709 लाभार्थियों को सौंपेंगे फ्लैट की चाबी
रैली में मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के 2709 लाभार्थियों को फ्लैट की चाबी सौंपी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार आतंकवाद और नक्सलवाद को जड़मूल से समाप्त करने की दिशा में निरन्तर आगे बढ़ रही है। दंतेवाड़ा जैसी घटनाएं हमें यह याद दिलाती हैं कि यह लड़ाई अभी जारी है, लेकिन हमारे बहादूर जवान हर चुनौती का सामना करने के लिए सदैव तैयार हैं। हरियाणा वीरों की भूमि है,यहां के युवाओं में देश सेवा का जज्बा कूट कूट कर भरा हुआ है।
छह दिन पहले सांसद राव इंद्रजीत सिंह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले थे और दक्षिण हरियाणा के विकास और राजनीति को लेकर लंबी चर्चा की थी।
