CM Mohan Yadav West Bengal: मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर है। विधानसभा चुनाव में BJP को मजबूत करने की कवायद के तहत मुख्यमंत्री 5 उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करवाया। सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव दुर्गापुर पहुंचे। फिर वहां से हेलिकॉप्टर से सीधे बांकुरा जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के लिए रवाना हुए।

बंगाल में BJP
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने बांकुरा में जनसभा की। मुख्यमंत्री ने कहा की दुनिया की कोई ताकत बंगाल में भाजपा को आने से रोक नहीं सकती। TMC पर निशाना साधते हुए CM ने कहा की ममता सरकार में सिर्फ पलायन हुआ। सब बंगाल को छोड़कर जा रहे है। और बांग्लादेशी मालामाल हो रहे है। विदेशी घुसपेठिए हमारे हक पर कब्जा कर रहे है। बांग्लादेश के लोगों के लिए बंगाल में कोई जगह नहीं है। CM डॉ. यादव ने कहा की बंगाल में भाजपा आने वाली है।
‘दीदी को हिंदू नहीं दिखते’
CM डॉ. यादव ने कहा की BJP के राज में आम जनता के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। सरकार लगातार जनता के लिए काम कर रही है। CM ने कहा दीदी को सिर्फ एक धर्म नजर आता है। उन्हें हिंदुओं से कोई लेना देना नहीं है। ऐसा क्या पागलपन है। बंगाल में BJP के अलावा अब दूसरी पार्टी में नहीं आएगी। ममता सरकार में कई घोटाले हुए। बंगालियों के साथ बहुत बुरा हुआ है।
CM Mohan Yadav West Bengal: 5 उम्मीदवार
जिन उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया, इनमें
- सलतोरा क्षेत्र से चांदना बारी
- छतना से सत्यनारायण मुखोपाध्याय
- बांकुरा विधानसभा क्षेत्र से नीलाद्री शेखर दाना
- बरजोरा क्षेत्र से बिलेश्वर सिंघा
- ओंडा क्षेत्र से अमरनाथ शाखा
का नाम शामिल है।
