
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इन दिनों प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए जर्मनी यात्रा पर है। इसके पहले वह यूके गए थे, जहां से प्रदेश को 60 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्वात मिले। इस निवेश प्रस्ताव ने राज्य के औद्योगिक विकास को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। सीएम मोहन यादव गुरुवार को यूके से जर्मनी गए थे। यहां उन्होंने देश के बड़े निवेशकों से खास मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने जर्मन कंपनी ACEDS लिमिटेड को भोपाल में जमीन अलॉट की। सीएम मोहन यादव का फैसला ग्लोबल इंडस्ट्रियल मैप पर मध्य प्रदेश को एक नए सेंटर के रूप में स्थापित करेगा।
