Unnat Krishi Mahotsav: रायसेन के दशहरा मैदान में 3 दिवसीय राष्ट्रीय उन्नत कृषि महोत्सव एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम में शामिल हुए।

किसानों पर फोकस
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा किसानों के लिए काम किया है। 55 साल की कांग्रेस सरकार में केवल 400 रु. गेंहू का दाम बढ़ा लेकिन हमारी सरकार में 2625 रुपए प्रति क्विंटल गेंहू खरीदेंगे। भाजपा सरकार में किसान, गरीब, महिला, युवा पर फोकस किया जा रहा है। CM ने कहा हर क्षेत्र में किसान के माध्यम से भारत का मान बढ़ रहा है सम्मान बढ़ रहा है। खाद्यान्न उत्पादन में भी देश 2 गुना निर्यात कर रहा है। रायसेन से 41 देशों में चावल जाता है।
कांग्रेस के जमाने में गेहूं भी आयात करना पड़ता था।
आज हमें गर्व है कि रायसेन का ‘बासमती चावल’ 47 देशों में निर्यात हो रहा है। pic.twitter.com/RlSZpFy3Xw
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) April 11, 2026
Unnat Krishi Mahotsav: 300 से ज्यादा स्टॉल
महोत्सव में देशभर से आए किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, ड्रोन और उन्नत पशुपालन की जानकारी दी गई। वर्तमान में 300 से ज्यादा स्टॉलों वाली इस प्रदर्शनी में कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने 4 जिलों के लिए रोडमैप घोषित करने की बात कही है, वहीं रक्षा मंत्री ने सेना की छावनियों में स्थानीय जैविक फल-सब्जियां मंगाने का ऐलान किया। आयोजन स्थल को 3 बड़े हैंगरों में बांटा गया। पहले हैंगर में कृषि यंत्र, सिंचाई और नवाचार के स्टॉल, दूसरे हैंगर में पशुपालन, डेयरी, सहकारी संस्थाएं और ग्रामीण विकास विभाग शामिल हैं, जबकि तीसरे हैंगर में मुख्य समारोह, तकनीकी सत्र और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

‘अर्थव्यवस्था 3 हिस्सों में बंटी’
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि – एक किसान पूरे देश की अर्थव्यवस्था को चलाता है। अर्थव्यवस्था 3 हिस्सों में बंटी होती है। पहला- कृषि और पशुपालन। दूसरा- उद्योग। तीसरा- बैंकिंग, फैक्ट्री-दुकान, इंटरनेट, स्कूल जैसी सेवाएं आती हैं। किसान की मेहतन पूरी व्यवस्था की शुरुआत है। किसान उस आधार की तरह है, जिस पर यह पूरी चेन चलती है। कोई भी क्षेत्र हो, किसान की जमीन में ही सबकी जड़ें गड़ी होती हैं। यही सच्चाई है। युवा इस कृषि से जुड़ें। खेती को भी स्मार्ट बनाया जा सकता है। इसके लिए कई तकनीकी मौजूद है। खेती आने वाले वक्त में गर्व का विषय बने, यहीं हमारी सरकार का संकल्प है।
मध्यप्रदेश की माटी में कुछ तो खास बात है…
– माननीय रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh जी pic.twitter.com/KqlEydE2I3
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) April 11, 2026
‘किसानों की जिंदगी बदल पाऊं तो..’
वहीं कृषि मंत्री शिवराज ने कहा कि किसानों की जिंदगी बदल पाऊं तो कृषि मंत्री रहने का फायदा है, नहीं तो कुर्सी पर बोझ बनकर बैठने का क्या फायदा। एक जमाना था, जब पिद्दी-पिद्दी देश हमें डराते थे। लेकिन अब हम किसी को छेड़ेंगे नहीं, किसी ने छेड़ा तो छोड़ेंगे नहीं। इसी क्षेत्र ने मुझे एक दर्जन चुनाव जिताए। विधायक और सांसद बनाया।
