Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • CM Mohan Yadav Ujjain Delhi Visit 2025: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का उज्जैन-दिल्ली दौरा आज, कई अहम कार्यक्रमों में होंगे शामिल
  • मध्य प्रदेश

CM Mohan Yadav Ujjain Delhi Visit 2025: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का उज्जैन-दिल्ली दौरा आज, कई अहम कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Aditya Mishra July 12, 2025

महाकाल परिसर में वृक्षारोपण से शुरुआत

CM Mohan Yadav Ujjain Delhi Visit 2025: खबर बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से है जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने 12 जुलाई (शनिवार) के दौरे की शुरुआत सुबह 10:30 बजे उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम से करेंगे। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की भी सहभागिता रहेगी।

माधव सेवा न्यास में सामाजिक सेवा को समर्पित कार्यक्रम

सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री माधव सेवा न्यास, उज्जैन पहुंचेंगे, जहां वह एक विशेष सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता, सेवा और जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।

राज्यस्तरीय निषाद राज सम्मेलन में मुख्यमंत्री का संबोधन

दोपहर 1 बजे कालीदास अकादमी, मुक्ताकाशी मंच पर आयोजित राज्यस्तरीय निषाद राज सम्मेलन एवं प्रशिक्षण 2025 में डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे। इस अवसर पर वह निषाद समाज के विकास, प्रशिक्षण और अधिकारों के संबंध में सरकार की योजनाओं को साझा करेंगे और समाज को सशक्त बनाने की दिशा में संदेश देंगे।

ग्राम नलवा में महिलाओं और हितग्राहियों को लाभ वितरण

दोपहर 3:20 बजे मुख्यमंत्री ग्राम पंचायत नलवा में लाड़ली बहना योजना, उज्जवला योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसी योजनाओं के अंतर्गत पंजीकृत लाभार्थियों को राशि और सहायता का वितरण करेंगे।

इसमें शामिल हैं… लाड़ली बहना योजना की जुलाई 2025 की किश्त

PMUY और MMLBY की लाभार्थी महिलाओं को 450 रूपये में गैस रिफिल राशि का वितरण

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की जून माह की पेंशन का वितरण

CM Mohan Yadav Ujjain Delhi Visit 2025: दिल्ली के लिए रवाना, स्थानीय कार्यक्रमों में लेंगे भाग
शाम 5:00 बजे डॉ. यादव उज्जैन से इंदौर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और 5:25 बजे नई दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। दिल्ली में उनके स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद रात्रि विश्राम भी वहीं प्रस्तावित है। दिल्ली प्रवास के दौरान वे संभवत… केंद्र सरकार के अधिकारियों से भी मुलाकात कर सकते हैं।

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CM Mohan Yadav Mahakal Bhasma Aarti: प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव पत्नी संग बाबा महाकाल की भस्म आरती में हुए शामिल,लिया आशीर्वाद
Next: Side Effects of Excessive Makeup: अधिक मेकअप से स्किन को हो सकता है नुकसान, जानिए एक्सपर्ट्स की राय…

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.