CM Mohan Budget Session: मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। सत्र का पहला ही दिन हंगामेदार रहा। कार्यवाही के प्रारंभ में संपूर्ण 6 छंदों में वंदे मातरम् का गायन हुआ, जिसके बाद राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने अपना अभिभाषण दिया। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान ही विपक्ष ने हंगामा कर दिया, जिसके बाद कार्यवाही अगले दिन तक के लिए स्थगित कर दी गई।

CM का विपक्ष पर तंज
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सत्र को लेकर विपक्ष पर तंज कसा। मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा – वे (कांग्रेस) बड़े नादान है, समझने में गलती करते हैं। कांग्रेस इसी कारण से अपनी विश्वसनीयता खोती जा रही है। बजट सत्र में राज्यपाल का अभिभाषण सरकार का आईना होता है। आगे जाकर के पूरे सदन में इस पर चर्चा होती है। चर्चा में भाग ले अच्छी बात है।
CM Mohan Budget Session: ‘विपक्ष मर्यादा न लांघे’
सीएम ने आगे कहा – विपक्ष में हो तो सरकार की कमजोरी बताओ। मर्यादा के पार जाकर राज्यपाल के अभिभाषण का विरोध करते है तो ये अच्छी बात नहीं है। सीएम ने तंज कसते हुए कहा नाच न जाने आंगन टेढ़ा। जनता कांग्रेस की बात नहीं मान रही है। कल से सकारात्मक रूप से सदन में इस पर चर्चा होगी। सरकार सभी बातों का जवाब देने के लिए तैयार है

वंदे मातरम पर बोले CM
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल वंदे मातरम को लेकर भी बात की। मुख्यमंत्री ने कहा – हमारे लिए ये सौभाग्य की बात है। वंदे मातरम का आनंद प्रधानमंत्री की भावना के अनुसार होगा। भारत सरकार ने निर्देश जारी कर दिए है। सीएम ने कहा कांग्रेस ने हमेशा वंदे मातरम को काटने और बांटने का काम किया।
