Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • CM Mohan Yadav Tattoo Fan: प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव का अनोखा फैन हाथ में बनवाया सीएम का टैटू
  • मध्य प्रदेश

CM Mohan Yadav Tattoo Fan: प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव का अनोखा फैन हाथ में बनवाया सीएम का टैटू

Aditya Mishra May 21, 2025

डॉ मोहन यादव मेरे आदर्श हैं-दीपक शर्मा

CM Mohan Yadav Tattoo Fan: खबर राजधानी भोपाल से है जहां प्रदेश के मुखिया का एक अनोखा फैन देखने को मिला है… बतादें कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रशंसकों की लिस्ट में एक नया नाम तेजी से वायरल हो रहा है। विदिशा जिले के रहने वाले दीपक शर्मा नाम के युवक ने अपनी दीवानगी का ऐसा इज़हार किया है, जो आमतौर पर सिर्फ फिल्मी सितारों या खिलाड़ियों के लिए देखने को मिलता है। दीपक ने अपने हाथ पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम का टैटू बनवाया है।

राजनीतिक दीवानगी का नया चेहरा बना दीपक शर्मा

राजनीतिक हस्तियों के प्रति इस तरह की भावनाएं कम ही देखने को मिलती हैं, लेकिन दीपक शर्मा ने इसे गलत साबित कर दिया। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि उनके लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने कहा, सीएम साहब की ईमानदारी और जनसेवा के जज़्बे ने मुझे बहुत प्रभावित किया है।

मरते दम तक रहेगा ये टैटू- दीपक का जुनून

दीपक शर्मा ने अपने दाहिने हाथ पर डॉ मोहन यादव का नाम गुदवाया है और इस टैटू को जीवन भर के लिए समर्पित कर दिया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, ये सिर्फ एक टैटू नहीं है, मेरे दिल की आवाज़ है। मैं इसे मरते दम तक अपने साथ रखूंगा।

read more: मध्य प्रदेश में मौसम के दो चेहरे: हीटवेव और बारिश का कहर एक साथ

राजनेताओं के लिए ऐसे फैन कम ही देखने को मिलते हैं

आमतौर पर ऐसी दीवानगी क्रिकेटर्स, फिल्मी सितारों या गायक कलाकारों के लिए देखी जाती है। लेकिन एक मुख्यमंत्री के प्रति इस तरह का समर्पण समाज में एक नई मिसाल पेश करता है। दीपक का मानना है कि युवा वर्ग को राजनीति से सकारात्मक प्रेरणा लेनी चाहिए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दीपक का टैटू

दीपक के इस टैटू की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। लोग उनके इस जुनून की सराहना कर रहे हैं, वहीं कुछ यूज़र्स इसे एक मिसाल बता रहे हैं कि नेताओं से जुड़ाव सिर्फ मत देने तक सीमित नहीं होता। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दीपक की भावनाओं को सराहा और उनके जज़्बे की तारीफ की।

डॉ मोहन यादव के फैंस की लिस्ट में जुड़ा एक नया नाम

CM Mohan Yadav Tattoo Fan: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सादगी और काम करने के अंदाज़ ने कई लोगों को प्रभावित किया है। दीपक शर्मा भी उन्हीं में से एक हैं, लेकिन उन्होंने अपने अंदाज़ में इस दीवानगी को जताया है। उनका यह टैटू आने वाले समय में एक मिसाल बन सकता है, जो बताता है कि सच्ची प्रेरणा राजनीति से भी ली जा सकती है।

read more: लव जिहाद का अनोखा मामला : महिला ने बदला नाम, रचाई शादी, अब बना रही धर्म परिवर्तन का दबाव

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Cannes Film Festival 2025: कांस में छाईं नैंसी त्यागी, लेकिन ड्रेस को लेकर उठा विवाद…
Next: Dublicate Dhoni Video Viral: अरुण जेटली स्टेडियम में पहुंचा धोनी का हमशक्ल! फैंस हुए दिवाने…

Related Stories

शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.