Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • सीएम मोहन यादव का नवाचार: सामूहिक विवाह सम्मेलन से करेंगे बेटे की शादी
  • मध्य प्रदेश

सीएम मोहन यादव का नवाचार: सामूहिक विवाह सम्मेलन से करेंगे बेटे की शादी

Narendra Singh November 11, 2025

cm mohan yadav son marriage ujjain: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरकार के साथ-साथ अपने परिवार में भी नवाचार कर रहे हैं। इस बार वे अपने छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु का विवाह बहुत ही सादगी से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में कर रहे हैं। ऐसा पहली बार होगा जब कोई मुख्यमंत्री अपने बेटे का विवाह सामूहिक विवाह सम्मेलन में कर रहा हो।

30 नवंबर को होंगे सात फेरे

मुख्यमंत्री बनने के बाद से डॉ. मोहन यादव हमेशा कुछ नया सृजन करने में लगे रहे हैं। अब अपने बेटे के विवाह में भी वे पुरानी परंपराओं से अलग कुछ नया कर रहे हैं। 30 नवंबर को उनके छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु, अपने पिता की इच्छानुसार, उज्जैन के होटल अथर्व में सामूहिक विवाह समारोह में सात फेरे लेंगे।

डॉ. अभिमन्यु का विवाह डॉ. इशिता यादव के साथ

डॉ. अभिमन्यु का विवाह डॉ. इशिता यादव के साथ हो रहा है। इशिता, खरगोन के बड़े किसान दिनेश यादव की पुत्री हैं। अभिमन्यु और इशिता की सगाई इसी वर्ष लगभग पांच महीने पहले भोपाल के मुख्यमंत्री निवास में हुई थी। डॉ. अभिमन्यु ने भोपाल में रहकर चिकित्सा शास्त्र की पढ़ाई पूरी की है। अध्ययन के दौरान वे मुख्यमंत्री निवास के बजाय कॉलेज हॉस्टल में ही रहे। इस विषय में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्पष्ट कहा था कि मुख्यमंत्री निवास मुख्यमंत्री के लिए होता है, जबकि पढ़ाई के लिए कॉलेज और हॉस्टल ही उपयुक्त स्थान हैं।

21 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

बताया जाता है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने परिजनों को पहले ही बता दिया था कि बेटे का विवाह सादगी से सामूहिक विवाह सम्मेलन में ही होगा। जिस विवाह सम्मेलन में यह शादी हो रही है, वहां सर्व समाज की गरीब और सामान्य परिवारों की बेटियों के विवाह संपन्न होंगे। इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में कुल 21 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे।

सरकारी सुख-सुविधाओं से दूरी की परंपरा

मुख्यमंत्री मोहन यादव ऐसे मंत्री रहे हैं-और अब मुख्यमंत्री हैं-जिनका परिवार कभी भी शासकीय आवास में शिफ्ट नहीं हुआ। वे हमेशा अपने परिजनों को सरकारी सुख-सुविधाओं और राजनीति से दूर रखते हैं।जब वे मुख्यमंत्री बने थे, तब यह सवाल भी उठाया गया था कि उज्जैन के राजाधिराज भगवान महाकाल हैं, इसलिए उन्हें उज्जैन में रात्रि विश्राम नहीं करना चाहिए। लेकिन मुख्यमंत्री ने यह कहकर इस मिथक को तोड़ा कि हम तो महाकाल के भक्त और पुत्र हैं, और उन्होंने उज्जैन में रात्रि विश्राम किया।

Read More:- जब ज़िंदगी ने गिराया… तभी सीखा उठना वो सच्ची कहानी जो दिल छू जाए

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: MP NEWS : दिल्ली ब्लास्ट के बाद मध्यप्रदेश में सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट जारी
Next: Dongargaon: चमत्कार के नाम पर फैलाई भ्रांति, पर्दाफाश बना जानलेवा

Related Stories

शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
  • 75 साल के हुए CM नीतीश, पूरे बिहार में जश्न, चर्चा में आए बेटे निशांत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.