गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों के लिया बड़ा ऐलान

CM MOHAN YADAV: मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने रविवार सुबह दूध तलाई स्थित गुरुद्वारा साहिब का दौरा किया. उन्होंने गुरुद्वारा के अलावा भी शहर के कई हिस्सों में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया. इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारे में मत्था टेका और लोगों का आभार व्यक्त किया. सिख समुदाय के लोगों ने मुख्यमंत्री को नीली पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया.
CM MOHAN YADAV: गुरुद्वारा में सीएम ने टेका मत्था
सीएम डॉ मोहन यादव ने घोषणा करते हुए कहा “राज्य के स्कूलों में गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों की कहानी को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा. इससे बच्चों को उनके बलिदान और प्रेरणादायक जीवन के बारे में पता चल सकेगा.
CM MOHAN YADAV: इन कार्यक्रमों में हुए शामिल
इसके बाद मुख्यमंत्री ने “रन फॉर हेल्थ” मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया. साथ ही शहर के कोठी रोड पर आयोजित “राहगीरी आनंद उत्सव” में शामिल हुए. इस उत्सव में 38 से अधिक स्टॉल लगाए गए. जिनमें स्थानीय सांस्कृतिक, सामाजिक संस्थाओं की प्रस्तुति और उज्जैन जिले के विशेष व्यंजन के स्टॉल भी लगे.
