CM Mohan Yadav Gurudwara: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ‘वीर बाल दिवस’के मौके पर राजधानी भोपाल के गुरुद्वारा में मत्था टेका। इस दौरान अपनी बातचीत में उन्होंने शहीद चार साहिबजादों की वीरता और शौर्य को याद किया। वहीं, मुख्यमंत्री यादव ने एक बड़ी घोषणा भी की है। कि, जल्द ही मध्य प्रदेश में गुरु गोविंद सिंह के 4 साबिहजादों की वीरता को स्कूली पाठ्यक्रम में पढ़ाया जाएगा।
जिससे आने वाली पीढ़ी को उनके शौर्य और पराक्रम की जानकारी मिल सके….गुरु साहिब श्री गोविंद सिंह जी के साहिबजादों के बलिदान और शौर्य को नमन किया गया इस मौके पर भाजपा कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई… सीएम ने कहा, कि सिखों के बलिदान साहस,पराक्रम और योगदान को कभी भूलाया नहीं जा सकता देश की रक्षा के लिए सिख समुदाय हमेशा आगे रहा है उनका शौर्य और बलिदान इस बात का प्रमाण है कि सिखों ने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति तक दे दी है.
CM Mohan Yadav Gurudwara: CM ने गुरुद्वारे में मत्था टेका
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इस विशेष अवसर पर राजधानी भोपाल के हमीदिया रोड पर स्थित गुरुद्वारे पर पहुंचे और वहां मत्था टेका, इस मौके पर सीएम ने गुरुद्वारा परिसर में साहिबजादों के जीवन, त्याग और वीरता पर आधारित चित्र प्रदर्शनी को देखा और उसकी प्रशंसा की।
CM Mohan Yadav Gurudwara: वीर साहिबजादों की शहादत हमें आज भी प्रेरित करती है
गुरुद्वारे में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा चारों साहिबजादों के साथ अत्याचारियों ने जो किया वो क्रूरता की पराकाष्ठा थी, आज वर्षों बाद भी ये बात सुनकर हमारी रूह कांप जाती है लेकिन देश और समाज से प्रेम करने वाले गुरु गोबिंद सिंह जी और उनके परिवार ने जो अदम्य साहस दिखाया और हँसते हँसते प्राण न्योछावर कर दिए ये आज भी हमें प्रेरणा देते हैं।
वीर बाल दिवस मनाया गया
मुख्यमंत्री ने कहा इन छोटे छोटे बच्चों ने जो शहादत दी सच्चे अर्थों ने यही बाल दिवस है, इसलिए हमने सरकारी स्तर पर 26 दिसंबर के दिन इसे मनाने का फैसला किया है, उन्होंने कहा कि हम इस गौरवशाली इतिहास को मध्य प्रदेश के स्कूली पाठ्क्रम में शामिल करेंगे, उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधक समिति द्वारा की गई कुछ मांगों पर भरोसा दिया कि जल्दी ही सरकार इसपर विचार करेगी
