PM Modi CM Mohan: केंद्र सरकार ने बढ़ती वैश्विक तेल कीमतों के बीच बड़ा कदम उठाते हुए पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती का ऐलान किया है। सरकार ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क को घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दिया है, जबकि डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर की सीधी कटौती की गई है.

PM के फैसले का स्वागत
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फ़ैसले पर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का बयान सामने आया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फ़ैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि खाड़ी देशों में जारी तनाव और युद्ध जैसे माहौल के बीच, देश के प्रधानमंत्री ने एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी निर्णय लिया है।
उपभोक्ताओं को राहत
CM ने कहा एक्साइज ड्यूटी में कमी कर यह सुनिश्चित किया है कि देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें न बढ़ें तथा रिफाइनरियां अपना उत्पादन सुचारु रूप से जारी रख सकें। जब वैश्विक स्तर पर पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, ऐसे में भारत के उपभोक्ताओं को राहत देना और बाजार में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखना सराहनीय कदम है।
खाड़ी क्षेत्र में युद्ध जैसे हालातों के बीच, माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।
इस निर्णय से उपभोक्ताओं पर बढ़ती कीमतों का अतिरिक्त बोझ कम होगा, साथ ही रिफाइनरी… pic.twitter.com/iDt7mG95R4
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) March 27, 2026
PM Modi CM Mohan: नहीं बढ़ेंगे दाम
इस फैसले से न केवल आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ कम होगा, बल्कि तेल कंपनियों के व्यापार और आपूर्ति श्रृंखला को भी मजबूती मिलेगी। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा की पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ेंगे।
