मध्य प्रदेश में लगेगा निवेशकों का जमावड़ा

CM Foreign Tour: CM मोहन का पहली बार विदेश दौरा पर जा रहे है.सीएम यादव 24 से 30 नवंबर तक यूके-जर्मनी की 6 दिवसीय विदेश यात्रा पर जा रहे.इस दौरान वे इंग्लैंड के लंदन और बर्मिंघम, जर्मनी के म्यूनिख और स्टटगार्ट में उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे.
CM Foreign Trip: सीएम मोहन यादव का विदेश दौरा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव अगले हफ्ते अपने पहले विदेश यात्रा के लिए यूरोप जाएंगे. मध्य प्रदेश में निवेश के लिए 6 दिवसीय यूरोप यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री जर्मनी और इंग्लैंड का दौरा करेंगे. मुख्यमंत्री मोहन प्रदेश में विदेशी निवेश को आकर्षित करने के लिए उद्योगपतियों और उद्योग प्रतिनिधियों से मिलेंगे.
CM Foreign Trip: 24 नवंबर को लंदन के लिए रवाना होंगे सीएम
रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव आगामी नवंबर को को भोपाल से मुंबई होते हुए लंदन के लिए रवाना होंगे और 24 नवंबर की रात करीब 8 बजे लंदन पहुंचेंगे. अगले दिन यानी 25 नवंबर को सीएम मोहन वेस्टमिंस्टर स्थित ब्रिटिश संसद को दौरा करेंगे, फिर किंग्स क्रॉस और पुनर्विकास स्थलों का दौरा करेंगे.
CM Foreign Trip: प्रवासी भारतीयों से करेंगे चर्चा
बताया जाता ‘है कि मुख्यमंत्री सीएम मोहन लंदन में “फ्रेंड्स ऑफ़ मध्यप्रदेश” प्रवासी भारतीयों द्वारा आयोजित रात्रि-भोज कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस कार्यक्रम 400 से अधिक प्रवासी भारतीय सम्मिलित होंगे. मुख्यमंत्री डॉ. यादव 26 नवम्बर को ब्रेकफास्ट पर उद्योगपतियों एवं भारत के उच्चायुक्त विक्रम के दोरईस्वामी से संवाद करेंगे.
CM Foreign Trip: लंदन में उद्योगतियों के साथ वन-टू-वन मीटिंग
मोहन यादव 27 नवंबर को वारविक यूनिवर्सिटी का भ्रमण करेंगे इसके बाद वारविक मैन्युफैक्चरिंग ग्रुप के डीन, फैकल्टी मेम्बर्स और शोधार्थियों से संवाद करेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव बर्मिंघम हवाई अड्डे से जर्मनी के लिए प्रस्थान कर रात 8:20 बजे म्यूनिख पहुंचेंगे.
CM Foreign Trip: 28 और 29 नवंबर को लंदन के बाद जर्मनी का दौरा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिवसीय यूके के दौरे के बाद 28 और 29 नवंबर को जर्मनी प्रवास पर रहेंगे. यात्रा के दौरान म्यूनिख और स्टटगार्ट में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे. 28 नवंबर को सुबह सीएम मोहन बवेरिया राज्य सरकार के नेताओं और म्यूनिख में कौंसुल जनरल ऑफ इंडिया से चर्चा करेंगे. इसके बाद डॉ. यादव SFC Energy का भ्रमण करेंगे.
