मध्यप्रदेश में निवेश की आएगी बहार,प्लान तैयार

MP NEWS:मध्यप्रदेश सीएम डॉक्टर मोहन यादव शनिवार देर रात 6 दिवसीय विदेश दौरे पर रवाना हुए हैं। सीएम 30 नवंबर तक यूके और जर्मनी के दौरे में रहेंगे। जहां वे एमपी में निवेश को लेकर अलग-अलग बैठकों में भाग लेंगे।
MP NEWS: 24 से 30 नवंबर तक विदेश यात्रा
मध्य प्रदेश में वैश्विक निवेश, तकनीकी साझेदारी और सांस्कृतिक संबंधों का केंद्र बनाने के लिए सीएम मोहन यादव 24 से 30 नवंबर तक विदेश यात्रा पर जा रहे हैं. इस दौरान सीएम यूके और जर्मनी के औद्योगिक क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे. मध्य प्रदेश में निवेश करने के लिए यूके और जर्मनी के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ इंटरेक्टिव सेशन, राउंड टेबल मीटिंग और वन-टू-वन मीटिंग होगी.
MP NEWS: इन सेक्टर में निवेश की संभावना
सीएम डॉ. यादव यूके और जर्मनी की यात्रा के दौरान प्रदेश में ऑटोमोबाइल सेक्टर, इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल, नवकरणीय ऊर्जा, शिक्षा और खाद्य प्र-संस्करण के क्षेत्र में निवेश के लिये उद्योगपतियों एवं निवेशकों से वन-टू-वन चर्चा करेंगे. बता दें कि वर्तमान में मध्य प्रदेश से यूके और जर्मनी को मशीनरी, फार्मास्युटिकल, मेडिकल डिवाइस, टेक्सटाइल, गारमेन्ट, प्लास्टिक का निर्यात किया जाता है.
MP NEWS: निवेश के लिए ये प्लान
सीएम डॉ. यादव की यात्रा में यूके और जर्मनी के उद्योगपतियों, निवेशकों और एनआरआई समुदाय से मिलकर मध्य प्रदेश में व्यापार-व्यवसाय के अनुकूल वातावरण और अधोसंरचनात्मक विकास से परिचित कराया जाएगा. उन्हें प्रदेश की इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट पॉलिसी और एमएसएमई प्रोत्साहन योजनाओं से भी अवगत कराया जाएगा.
MP NEWS: म्यूनिख और स्टटगार्ट औद्योगिक क्षेत्रों का भ्रमण
सीएम डॉ. यादव यूके यात्रा के दौरान ब्रिटिश सांसदों और व्यावसायिक प्रतिनिधियों से मीटिंग करेंगे. फ्रेंडस ऑफ एमपी नेटवर्क विस्तार का कार्य भी किया जाएगा. शहरी पुनर्विकास और प्रौद्योगिकी नवाचार में यूके की विशेषज्ञता का अध्ययन भी किया जाएगा. सीएम जर्मनी की यात्रा में प्रमुख औद्योगिक शहर म्यूनिख और स्टटगार्ट के औद्योगिक केन्द्रों का भ्रमण करेंगे. वे फेसिलिटी एसएफसी एनर्जी, बेर्लाेचर और लेप ग्रुप जैसे अग्रणी संस्थानों के फेसलिटी सेंटर का भ्रमण करेंगे.
