
CM MOHAN YADAV: मऊगंज जिले को मोहन की बड़ी सौगात!
CM MOHAN YADAV: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए जिले के विकास को नई गति देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने मऊगंज को जिला बनाया और अब इसे विकास की अनेक सौगातें दी जा रही हैं।
मऊगंज जिले को करोड़ों की सौगात

CM MOHAN YADAV: मुख्यमंत्री ने 5041 करोड़ रुपये की लागत से सीतापुर-हनुमना लिफ्ट इरिगेशन परियोजना का शिलान्यास किया जिससे जिले के 400 से अधिक गांवों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा समारोह में 5175 करोड़ रुपये के कुल 57 निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया।
CM MOHAN YADAV: डॉ. यादव ने क्षेत्र के लिए कई अन्य योजनाओं की भी घोषणा की। इनमें खटखरी को नगर परिषद का दर्जा, दो सड़कों का उन्नयन, देवतालाब महाविद्यालय में 5 करोड़ रुपये की लागत से स्टेडियम निर्माण, हनुमना में सिविल अस्पताल की स्थापना और देवतालाब शिव मंदिर में 5 करोड़ रुपये के विकास कार्य शामिल हैं।

CM MOHAN YADAV: मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि जनकल्याण अभियान के तहत पूरे प्रदेश के लिए 16,100 करोड़ रुपये की विकास कार्य योजनाएं बनाई गई हैं जिनमें से मऊगंज जिले को 5041 करोड़ रुपये का हिस्सा मिला है।
गाय की सेवा करने वाले का सीएम ने किया सम्मान
CM MOHAN YADAV: इस अवसर पर बाणसागर बांध के मनोरम सरसी टापू का लोकार्पण भी किया गया। मुख्यमंत्री ने गौ-पूजन कर गौ संवर्धन का संदेश दिया और 100 से अधिक गायों की सेवा करने वाले सौखीलाल यादव को सम्मानित किया।
CM MOHAN YADAV: समारोह के दौरान मुख्यमंत्री को धातु निर्मित राधा-कृष्ण की प्रतिमा और डिजिटल गीता भेंट की गई। पुलिस बैण्ड के प्रदर्शन की भी उन्होंने सराहना की। यह विकास योजनाएं मऊगंज जिले को एक नई दिशा देने और क्षेत्र की समृद्धि बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होंगी।