Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • CM Mohan Yadav Khandwa Development 2025: खंडवा को प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव की बड़ी सौगात, मंदिर भूमिपूजन से जल संरक्षण तक हुई घोषणाएं
  • मध्य प्रदेश

CM Mohan Yadav Khandwa Development 2025: खंडवा को प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव की बड़ी सौगात, मंदिर भूमिपूजन से जल संरक्षण तक हुई घोषणाएं

Aditya Mishra June 30, 2025

खंडवा को मिले करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

CM Mohan Yadav Khandwa Development 2025: प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव आज खंडवा दौरे पर रहे जहां आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में जिले को करोड़ों रुपये की सौगात दी और सीएम ने खंडवा बायपास और मुंदी रोड के लिए लगभग 325 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी। बतादें कि लंबे समय से बायपास की मांग कर रहे स्थानीय लोगों के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

 दादा धूनीवाले मंदिर का भूमिपूजन

सीएम ने खंडवा के प्रसिद्ध अवधूत संत दादा धूनीवाले मंदिर के भव्य निर्माण का भूमिपूजन किया। इस मौके पर धार्मिक आस्था से जुड़े लोगों की बड़ी उपस्थिति रही। सीएम ने इस मंदिर को श्रद्धा और संस्कृति का प्रतीक बताया, जो आने वाले समय में एक बड़ा तीर्थ स्थल बनेगा।

कांग्रेस पर साधा तीखा निशाना

CM Mohan Yadav Khandwa Development 2025:

तो वहीं अपने संबोधन में सीएम डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि  कांग्रेस ने वर्षों तक बुंदेलखंड जैसे इलाकों को विकास से वंचित रखा और पीढ़ियों को पिछड़ा बना दिया। सीएम ने कहा जब मैं सच्चाई बोलता हूं तो कांग्रेस के लोगों को दर्द होता है।

read  more: भोपाल गैस त्रासदी: यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री का 337 टन ज़हरीला कचरा जलकर हुआ राख

जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन

जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन पर मुख्यमंत्री ने बताया कि 90 दिन तक चले इस अभियान में पुराने कुएं, बावड़ियों और तालाबों का जीर्णोद्धार किया गया। इन जल स्रोतों को पुनर्जीवित कर जल संरक्षण के लिए उपयोगी बनाया गया, जिससे प्रदेश में जल संकट से निपटने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया।

ढाई लाख जल दूतों ने निभाई भूमिका

मुख्यमंत्री ने बताया कि अभियान के तहत पूरे प्रदेश में करीब ढाई लाख ‘जल दूत’ तैयार किए गए। इन जलदूतों ने गांव-गांव जाकर जल संरक्षण का संदेश फैलाया और स्थानीय जल स्रोतों को संरक्षित करने में सक्रिय योगदान दिया। यह पहल जनसहभागिता की एक मिसाल बन गई है।

 उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मान

CM Mohan Yadav Khandwa Development 2025: खंडवा जिले ने जल संरक्षण में देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री ने नगर निगमों, पंचायतों और जल संरक्षण में योगदान देने वाले जनप्रतिनिधियों को मंच से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें प्रेरित करेगा कि वे भविष्य में भी समाजहित में ऐसे ही कार्य करें।

watch now: भोपाल बना ताल – किसका कसूर? | Ground Report by Nation Mirror | Exclusive News

 

 

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Why Left Hand Is Avoided in Hindu Worship: क्यों पूजा में बाएं हाथ का प्रयोग वर्जित है? जानें धार्मिक और सामाजिक कारण
Next: Mohan Yadav laptop announcement: प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव की बड़ी घोषणा, 12वीं में टॉप करने वाले छात्रों को 4 जुलाई मिलेगा लैपटॉप

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.